एम.जी. पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा विषय पर सीबीएसई कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को साइबर सुरक्षा एवं बचाव विषय पर एक दिवसीय विशेष क्षमता संवेधन कार्यक्रम (सीबीपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को डिजिटल युग में साइबर खतरों से सचेत करते हुए उन्हें साइबर जागरूकता, डेटा सुरक्षा और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार की जानकारी प्रदान की गई।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि सीबीएसई, सीओई देहरादून के तत्वावधान में विद्यालय प्रांगण में साइबर सुरक्षा एवं बचाव विषय पर यह विशेष कार्यशाला संपन्न हुई, जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी की।कार्यशाला का संचालन सीबीएसई के अनुभवी रिसोर्स पर्सन गर्वित दुग्गल और टीकम सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने गहन अनुभव और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से साइबर अपराधों की वर्तमान प्रवृत्तियों, उनके संभावित प्रभावों तथा उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों को साइबर अपराधों की विभिन्न प्रवृत्तियों से अवगत कराते हुए उनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। प्रशिक्षण में यह भी सिखाया गया कि कैसे शिक्षक डिजिटल रूप से जिम्मेदार नागरिक बनें, स्कूल डेटा की सुरक्षा करें और छात्रों को भी साइबर खतरों के प्रति संवेदनशील बनाएं।

इसे भी पढ़ें:  शहर की गोल मार्किट के दुकानदारों को शिवसैनिकों की चेतावनी


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कार्यक्रम के सम्बंध में बताया कि आज जब शिक्षा का बड़ा हिस्सा डिजीटल ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर निर्भर हो गया है, तो शिक्षकों को डिजिटल सुरक्षा के महत्व पर प्रशिक्षित करना भी बेहद आवश्यक है। ऐसे में जरूरी है कि शिक्षक साइबर अपराधों के प्रति सजग रहते हुए छात्रों को भी जागरुक करें। इसी के लिए यह विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न केस स्टडी, प्रेज़ेंटेशन और चर्चा के माध्यम से शिक्षकों को स्कूल वातावरण में साइबर सुरक्षा की संस्कृति विकसित करने पर बल दिया गया। इसमें सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन, सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी, फिशिंग, हैकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव आदि बिन्दुओं पर समूह चर्चा, प्रेजेंटेशन, रीयल-टाइम उदाहरणों और प्रश्नोत्तर सत्रों के माध्यम से जानकारी दी गई। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने रिसोर्स पर्सन श्री गर्वित दुग्गल और श्री टीकम सिंह का आभार प्रकट करते हुए उनको स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यशाला अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षकाओं और अन्य स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम द्वारा अस्थायी गौशालाओं का निरीक्षण, साफ-सफाई और चारे की गुणवत्ता पर जोर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  धरातल पर उतरी औद्योगिक विकास की तस्वीरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  धरातल पर उतरी औद्योगिक विकास की तस्वीरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बाजारों में कूड़ा लेने पहुंचे एमआईटूसी कंपनी के कर्मियों

Read More »