कांवड़ में हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर न हो धोखाधड़ी-कपिल देव

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए मुजफ्फरनगर में पुलिस और प्रशासन पूरी तैयारियों के साथ व्यवस्था बनाने में जुट गया है। बैठकों का दौर जारी है और जोन स्कीम लागू करते हुए अधिकारियों को समस्या समझने के लिए फील्ड में उतारा जा चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सीधा संदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में कांवड़ियों को शिव का रूप माना जाता है और ऐसे में उनकी सेवा, सत्कार और सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं होने दी जायेगी। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ मार्ग पर नॉन वेजिटेरियन कांवड़ियों की आस्था का सम्मान करें और अपनी पहचान व नाम छिपाकर हिंदू देवी देवताओं के सहारे खानपान का व्यापार न किया जाये। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्यवाही करेगी।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी से मिला रालोद विधायकों का प्रतिनिधि मंडल

मौहल्ला गांधीनगर स्थित अपने आवास पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बातचीत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा की जोरदार तैयारी मुजफ्फरनगर के साथ ही पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रही है। उत्तराखंड के गोमुख से करोड़ों शिवभक्त गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक करते हुए सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किये हैं कि किसी भी प्रकार का व्यवधान कांवड़ यात्रा के दौरान नहीं होनी चाहिए। इसमें उनके रहने, खाने पीने और बिजली व पानी और सफाई के साथ ही जो भी अनुमन्य है, वो व्यवस्था समय से की जाये। उनकी सुरक्षा के लिए भी जोर दिया गया है।

कहा कि हर बार तैयारी को लेकर चर्चा होती है। जब इतनी बड़ी संख्या में कांवड़ियां जिले से निकलता है तो उनका आगमन मुजफ्फरनगर में होता है। यहां पर आदर व सत्कार सभी मिलकर करते हैं। उनके विश्राम और सेवा के लिए हजारों लोग पुलिस प्रशासन को सहयोग करते हैं। भण्डारे चलते हैं और शिविर लगते हैं। मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी ने कांवड़ियों के स्वागत सत्कार का नया अध्याय लिखा है। वो हर साल हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हैं। ये आस्था का सम्मान है, कांवड़ियों को शिव का ही रूप माना जाता है। जनपद में तैयारियों को लेकर हम लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, निर्देशित कर रहे हैं कि मुजफ्फरनगर से निकलने वाले लाखों शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा, सत्कार और सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए, कोई अप्रिय घटना न हो और व्यवधान न बने।

इसे भी पढ़ें:  ससुराल के बाहर धरने पर बैठी श्रुति वर्मा को पुलिस ने दिलाया बेटा

मंत्री कपिल देव ने कहा कि इसके लिए जनपद में कांवड़ मार्ग पर ठेला-ठिया लगाने वाले, दुकानदार और होटल-ढाबा चलाने वाले इस बार भी यह सुनिश्चित कर लें कि कांवड़ियों की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाये। जो नॉन वेजिटेरियन लोग अपना ढाबा, होटल या खानपान की दुकान व खाद्य सामग्री का ठिया-ठेला चलाते हैं, उनको सीधा संदेश देते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि वो हिंदू देवी देवताओं या सनातन धर्म के प्रतीकों के नाम अपनी पहचान और नाम छुपाकर धोखाधड़ी न करें। इसके लिए सख्ती के साथ पुलिस प्रशासन को सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा भी निर्देश दिये गये हैं, कोई पहचान या नाम छिपाकर ऐसा कृत्य करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री की नाराजगी के बाद तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता का खतौली से तबादला
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *