भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 11 जून को मुजफ्फरनगर जनपद के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल शुकतीर्थ के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस बहुप्रतीक्षित दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री के शुकतीर्थ आगमन और वहां प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को स्थानीय तैयारियों की जानकारी दी और आगमन के दौरान होने वाले आयोजनों की व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। डॉ. सैनी के अनुसार, मुख्यमंत्री 11 जून को सबसे पहले शुकतीर्थ स्थित समनदास महाराज आश्रम में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस धार्मिक आयोजन में सीएम की उपस्थिति को लेकर श्र(ालुओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मोरना स्थित दि गंगा सहकारी मिल फार्म में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और भावी कार्यक्रमों की जानकारी जनता को दी जाएगी।

जिलाध्यक्ष डॉ. सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात सिर्फ कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रही, बल्कि जिले के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसमें बुनियादी ढांचे का विकास, सड़क और जल निकासी की समस्याएं, कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने, तथा युवा रोजगार जैसे विषय शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने इन विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद के विकास के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी के दौरे को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे जोर-शोर से जुटे हुए हैं। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी उच्च स्तरीय तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थलों पर भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बांग्लादेश के खिलाफ उमड़ा हिंदू समाज का सैलाब

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  उद्योगों की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग, मंत्री कपिल देव को दिया ज्ञापनजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »