चौधरी अब्बल हसन की रस्म पगड़ी मे उमडा जन सैलाब सर्व समाज ने उनके बड़े पुत्र चौधरी नूर हसन गुर्जर को पहनाई पगड़ी

देवबन्द। हिन्दू मुस्लिम सहित 36 बिरादरियों मे लोकप्रिय रहे चौधरी अब्बल हसन की एक सड़क दुर्घटना मे मौत हो गयी थी उनके चाहने वाले सजातीय हिन्दू गुर्जर समुदाय ने उनके घेर मे उनकी रस्म पगड़ी का आयोजन कर उनके बड़े पुत्र चौधरी नूर हसन गुर्जर को पगड़ी पहनाई और चौधरी अब्बल हसन को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गौरव शाली व्यक्तित्व पर प्रकाश ड़ालते हुए उनके पुत्रो से उनके नक्शे कदम पर चलने की सीख देते हुए उनके नाम को जिन्दा रखने की अपील की। चौधरी अब्बल हसन की लोकप्रियता का पता वहाँ सर्व समाज के लोंगो की भीड़ से लग रहा था, आज हिन्दू समुदाय द्वारा एक मुस्लिम गुर्जर की रस्म पगड़ी कर समाज मे एक नया सन्देश देकर भाई चारे की मिशाल पेश की है।

इसे भी पढ़ें:  गांव जौला में आधी रात लगी भयंकर आग, दस लाख का नुकसान

चौधरी नूर हसन गुर्जर ने सभी का आभार जताते हुए संकल्प लिया की वो हमेशा समाज की सेवा अपने पिता मरहूम चौधरी अब्बल हसन के नक्से कदम पर चलकर करते रहेंगे और उनके अधूरे कार्यों व सपनो को पूरा करेंगे।

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »