एकता विहार गेट तुड़वाने को भाकियू तोमर ने घेरा टाउनहाल

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक बार फिर से एकता विहार में बनाये गये अवैध मुख्य द्वार को ध्वस्त कराये जाने की मांग को लेकर टाउनहाल पहुंचकर भारी हंगामा किया। उन्होंने ईओ कार्यालय का घेराव करते हुए अंदर ही धरना शुरू कर दिया और कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेरकर उसके आगे खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस बीच ईओ ने प्रदर्शनकारी लोगों से वार्ता करते हुए भरोसा दिलाया कि 15 जून तक अवैध गेट को ध्वस्त कराने का काम कर लिया जायेगा।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा विंग अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को टाउनहाल पहुंचे तथा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के कार्यालय में घुसकर फर्श पर बैठकर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ईओ सभागार में एक कार्यक्रम में थी। कुछ कार्यकर्ता नीचे उनकी गाड़ी के सामने घेराव करते हुए धरने पर बैठ गये। अंकित ने कहा कि तीन माह पूर्व नगरपालिका के वार्ड संख्या 15 के अन्तर्गत आने वाले एकता विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सभासद पति प्रमोद कुमार द्वारा अवैध रूप से प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया था। इससे आवागमन भी दूभर हो गया है और इस गेट का नामकरण करने को लेकर भी विवाद बना हुआ है।

इसी को लेकर नागरिकों की शिकायत पर पालिका सहायक अभियंता ने जांच की थी। जांच में गेट निर्माण अवैध पाए जाने पर उन्होंने उसे हटवाने के लिए सभासद सुनीता को नोटिस भी जारी किये थे। अंकित ने बताया कि 19 मई को भी इसके लिए धरना दिया गया था, तब एक सप्ताह का समय पालिका ईओ ने मांगा था। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, जलभराव, टूटी हुई सड़कें और पीने के पानी की समस्या को तत्काल सुलझाया जाए, इसके अलावा अवैध गेट को ध्वस्त कराया जाये। इसके बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची और सभासद पति प्रमोद को भी फोन कर समझौते के लिए बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं आये। ईओ ने आश्वासन दिया कि 15 जून तक अवैध निर्माण को हटवा दिया जायेगा। इस भरोसे पर भाकियू तोमर ने धरना समाप्त किया। 

इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर हुई श्याम वंदना, निशान यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा एमएलसी मोहित ने विधानसभा में शिवसेना की आवाज उठाईः ललित मोहनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  31 लाख की लागत से हुआ प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्पवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में आरएसएस नेता के घर हमला, जमकर की

Read More »