बाढ़ नियंत्रण के लिए 10 हजार करोड़ खर्चः स्वतंत्र देव

मुजफ्फरनगर। यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि डबल इंजन की सरकार गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार की मंशा है कि हर प्रकार के बजट और विकास को सुनिश्चित किया जाये। वर्तमान में बाढ़ नियंत्रण पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये की 1600 बाढ़ परियोजनाओं पर काम हुआ है, इससे बड़े पैमाने पर खेती की भूमि को बचाया गया है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।

किसानों के लिए 1200 मीटर वाले आदर्श नलकूप लगाये जा रहे है, सभी किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। बाढ़ नियंत्रण पर काम चल रहा है। हमारा प्रयास है कि इस बार मानसून की तेजी को देखते हुए 15 जून तक सभी परियोजना पूर्ण कर ली जायें, क्योंकि मानसून जल्दी आ सकता है। पूर्वाचल में ज्यादा परियोजना चल रही हैं, बाढ़ नियंत्रण के लिए मुजफ्फरनगर में भी दो परियोजना पर काम हो रहा है। यहां बाढ़ की विभीषिका कम है।

कहा कि भाजपा की सरकारों ने गरीब कल्याण पर ज्यादा काम किया है। मुसाहार, थारू, बंटाइया और शहरया जैसी छोटी जातियों के लोगों के कल्याण के लिए काम किया गया है। आजादी के बाद से इनके हितों के लिए कोई काम नहीं हुआ है, इनको 2011 की जनगणना में गरीबी रेखा में शामिल भी नहीं किया गया था। प्रदेश में सीएम योगी की सरकार बनने के लिए इनको वोट का अधिकार मिला और इनका सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान भी हुआ है। इनको नौकरी और आवास की सुविधा मिल रही है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए काम हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पडौसी के खेत में चोरी से फसल काट रही थी दो बहनें, टोका तो चल गये धारदार हथियार

एक्सईएन लघु सिंचाई को लगाई फटकार, मांगी रिपोर्ट

यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुजफ्फरनगर में दौरे पर आकर सर्वप्रथम शिव मंदिर में भण्डारा कार्यक्रम में उपस्थित दर्ज कराई और फिर वे लघु सिंचाई विभाग के दफ्तर पहुंचे। मंत्री ने यहां पर विभागीय कार्यशाला का निरीक्षण किया और विभाग के अधिकारियों से जनपद में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से अधिकारी का नाम पूछा, तो कोई भी बता नहीं पाया। एक कर्मचारी ने एक्सईएन की शिकायत करते हुए मंत्री को बताया कि जब भी मिलने जाते हैं, एक्सईएन व्यस्त होने का बहाना बना देते हैं। इस पर मंत्री ने एक्सईएन को को मौके पर ही फटकार लगाई और उच्च अधिकारियों से उनकी कार्यशैली को लेकर रिपोर्ट भी तलब की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान दिवस पर उठा नकली खाद का मुद्दा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *