तीसरी आंख की निगरानी में होगा टाउनहाल

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल का कोना-कोना अब डिजीटल सिक्योरिटी के सहारे 24 घंटे की निगरानी में रहेगा। इसके लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल परिसर में बाहर से कार्यालयों तक 30 सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और एलईडी स्क्रीन लगाने की तैयारी की है। तीन जून की बोर्ड मीटिंग में इसे मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।

नगरपालिका परिषद् का मुख्यालय टाउनहाल की सुरक्षा को लेकर अक्सर ही सवाल उठते रहे हैं, कई बार यहां पर खड़े वाहनों से बैटरी और कीमती सामान भी चोरी हुए। एक बार एक चालक द्वारा मृत गाय को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर यहां पर लाकर खड़ा कर दिया गया था। इसके साथ ही रात्रि में यहां पर बाहरी लोगों का अवैध तरीके से प्रवेश आदि विषयों को देखते हुए अब पूरे टाउनहाल परिसर को 24 घंटे की निगरानी में लेने की तैयारी है। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल परिसर को डिजिटल सिक्योरिटी से आच्छादित करने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए निर्माण विभाग ने 30 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली है।

इसे भी पढ़ें:  लायंस क्लब दिव्य ने महाकुंभ के लिए दान की थालियां और थैले

अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका मुख्यालय टाउनहाल परिसर के सम्पूर्ण क्षेत्र को सीसीटीवी कमैरे से आच्छादित करने के निर्देश दिये थे, इसके लिए विभाग ने राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अन्तर्गत कार्य कराने के लिए 380373 रूपये का व्ययानुमान तैयार किया और 07 अक्टूबर 2024 को हुई बोर्ड बैठक में यह स्वीकृत किया गया। इसके उपरांत निविदा आमंत्रित की गई। 08 अपै्रल 2025 तक निविदा प्रक्रिया पूर्ण की गई है। इसमें बर्क इमेजिंग प्लस फर्म ने न्यूनतम दर 322092 रुपये में यह कार्य करने की इच्छा जताई है। बताया कि इसमें टाउनहाल परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत 30 सीसीटीवी कैमरे, 55 इंची एलईडी टीवी और एक वर्षीय एएमसी ;वार्षिक मरम्मत शुल्कद्ध का कार्य शामिल है। ठेकेदार फर्म की निविदा की स्वीकृति के लिए तीन जून की प्रस्तावित बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 102 रोगियों को मिला लाभ

बताया गया है कि पालिका भवन में चेयरपर्सन और ईओ कार्यालयों के साथ ही गैलरी, टैक्स विभाग, खजांची कार्यालय, बिलिंग काउंटर सहित अन्य क्षेत्र में वर्तमान में 18 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, अब 30 नये सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि पूरे पालिका मुख्यालय भवन परिसर को डिजिटल सिक्योरिटी के दायरे में लाकर 24 घंटे निगरानी की जा सके। इसमें टाउनहाल के तीनों गेट पर भी कैमरे लगाये जायेंगे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका मुख्यालय टाउनहाल में कार्यालयों और मुख्य स्थानों पर पूर्व में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद भी टाउनहाल परिसर में कुछ घटनाएं होने के कारण और यहां पर बाहरी लोगों पर नजर रखने के लिए अब पूरे परिसर को डिजिटल सिक्योरिटी में लाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं, जिसकी स्वीकृति 3 जून को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में लनेे का प्रयास किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  सौरम मारपीट प्रकरण में पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित छह आरोपी बरी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *