एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में आठ दिवसीय समर कैंप का विधिवत शुभारंभ हुआ, इसके माध्यम से गर्मियों के अवकाश को यादगार बनाने के लिए एक रोमांचक और ज्ञानवर्धक यात्रा प्रारम्भ हुई। पहले दिन की गतिविधियों की शुरूआत बच्चों ने योगाभ्यास से की और इसके बाद अपनी खेल, कला, नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अलग अलग गतिविधियों में प्रतिभाग किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश का दौर शुरू हो गया है, ऐसे में अवकाश के इन दिनों का सार्थक उपयोग करते हुए बच्चों को खेल ही खेल में सीखने का अवसर उपलब्ध कराने और गर्मियों के अवकाश को यादगार बनाने के लिए विद्यालय प्रांगण में एक आठ दिवसीय समर कैंप का आज शुभारंभ किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा-8 तक के करीब 150 छात्र एवं छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। पहले दिन की शुरूआत बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया गया। इसके उपरांत विद्यालय प्रांगण में बच्चों ने खेल और टीम टास्क जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रमाणित करते हुए सुन्दर प्रदर्शन किया। बताया कि योगाभ्यास के बाद बच्चों ने नॉन फायर कूकिंग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट में भाग लिया और वेस्ट एवं पेपर से साज सज्जा की वस्तुएं, एनीमल पिक्चर आदि बनाना सीखा। बच्चों में कौशल विकास के लिए उनको अंग्रेजी भाषा का ज्ञान कराने के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  इंटर कॉलेज परिसर में मानव अस्थियां मिलने से हड़कंप


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। यह उन्हें नई चीजें सीखने, टीम भावना विकसित करने और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने में मदद करता है। खेल, कला और योग जैसी गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समर कैंप का समापन 31 मई को किया जायेगा। इस दौरान पूरे सप्ताह समर कैंप में बच्चों को रचनात्मक, ज्ञानवर्धक एवं शारीरिक विकास से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से जागरुक करते हुए कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा, जिसमें विद्यार्थियों को योग, खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। प्रथम दिन समर कैंप का मुख्य आकर्षण आनंदमय नृत्य सत्र रहा। इसके साथ ही बच्चों ने अन्य मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चढ़ाया श्रीफल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्यास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कनेक्शन काटने पहुंचे जेई से बोला बदमाश-जो खम्भे पर चढ़ा खोपड़ी उड़ा दूंगा….वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  इंटर कॉलेज परिसर में मानव अस्थियां मिलने से हड़कंपभाकियू

Read More »