देवबंद में कार सवारों से बचने के लिए प्रेमी युगल ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, युवती की मौत

 देवबंद। में मंगलवार को कार सवार लोगों से बचने के लिए एक प्रेमी युगल ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। फायरिंग के दौरान गाड़ी का टायर फट गया, जिससे घबराकर दोनों ने पिलर नंबर 71 से कूदकर जान बचाने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में सीबीएसई के छात्र की मौत, चाचा व भाई घायल

युवती 12 मई से युवक के साथ लापता थी, परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। मंगलवार को दो कारों में सवार कुछ लोगों ने युगल का पीछा करते हुए फायरिंग की।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि युवक के पिता की भी एक माह पूर्व संदिग्ध हालात में मौत हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में फर्जीवाडा-टीएस को ईओ ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *