एम.जी. पब्लिक स्कूल में लर्निंग साइंस वाया स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय मानक ब्यूरो शाखा देहरादून के तत्वाधान में लर्निंग साइंस वाया स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विज्ञान विषय से संबंधित विविध विषयों पर सुंदर एवं तथ्यपूर्ण लेख प्रस्तुत कर अपनी ज्ञान प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय मानक ब्यूरो शाखा देहरादून की ओर से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मानक निर्धारन की प्रक्रिया के साथ ही वस्तुओं के मानकीकरण के बारे में जागरुक करने के लिए एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित हुए श्री नीरज शर्मा का विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्वागत और अभिनंदन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए विज्ञान विषय से संबंधित विविध विषयों पर प्रभावशाली तथ्यों के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने लेखों का मूल्यांकन मौलिकता, प्रस्तुति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भाषा की स्पष्टता के आधार पर किया।

इसे भी पढ़ें:  हर क्षेत्र में विकास के प्रयास मेरी प्राथमिकताः हरेंद्र मलिक

https://www.facebook.com/share/p/1J5h86Kxkm/

भारतीय मानक ब्यूरो शाखा देहरादून से आये रिसोर्स श्री नीरज शर्मा ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरों भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली संस्था है। यह उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करती है, उन्होंने हॉलमार्क, अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, इको मार्क, मैनेजमेंट सर्टिफिकेशन स्कीम एवं आईएसआई मार्क के साथ ही विभिन्न प्रकार के लिंक एवं एप के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराते हुए विद्यार्थियों को जागरुक किया।

इसे भी पढ़ें:  सरकार के दखल के बाद भी किराये में मनमानी जारी, 45 हजार का बिका मुंबई का टिकट

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि बच्चों में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों में लेखन कौशल को विकसित करने के लिए इस प्रकार के आयोजन बहुत जरूरी हैं। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि जागृत करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना तथा लेखन कौशल को बढ़ावा देना था। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा-11 के तेजस्वी त्यागी और फारिया प्रथम, कक्षा-12 के आशु सिंह और कृष्णा मित्तल द्वितीय तथा कक्षा-11 के वल्लरी वशिष्ठ और सि(ि मित्तल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में रिसोर्स पर्सन श्री नीरज शर्मा को प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्टैण्डर्ड क्लब के मैंटोर श्री लोकेश शर्मा और श्रीमती दीपाली गोयल सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग मिला।

इसे भी पढ़ें:  रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट पहुंचे मंत्री कपिल देव ने सुनी महिलाओं की समस्यागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »