ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, सात लोगों की मौत…दो गंभीर घायल

कानपुर- संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है। हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो पलट गया, जिसमें दबकर ऑटो सवार सात लोगों की मौत हो गई। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बड़ी संख्या में ऑटो चलते हैं। इसी तरह का एक ऑटो बृहस्पतिवार को नौ सवारियां लेकर संडीला की तरफ जा रहा था। हरदलमऊ गांव के पास ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की है, रंजीत (27) ऑटो चालक निवासी बाजरखेड़ा कासिमपुर, निसार (35) निवासी बनवा कछौना, रविंद्र (19) पुत्र नंदराम निवासी ग्राम मलहन खेड़ा थाना कासिमपुर, फूलजहां (28) पत्नी सिराज निवासी ग्राम बेहटा थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव, अंकित (20) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम बहदिन थाना कछौना, बिटान उर्फ पिंकी 30 पत्नी रोहित निवासी ग्राम धतीगढ़ा थाना कासिमपुर और मृतक अयाज (3) पुत्र सिराज निवासी ग्राम बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-छह सफाई कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर चेयरपर्सन ने किया सम्मानित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *