मंत्री कपिल देव ने किया काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ कार्यक्रम का शुभारंभ

गौतमबुद्धनगर। वर्तमान और भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथा से परिचित कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर आज से काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद गौतमबुद्धनगर में शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ किया।

सर्वप्रथम मंत्री कपिल देव ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव 100वीं वर्षगांठ कार्यक्रम के तहत गौतमबुद्धनगर के शहीद स्मारक पार्क मे आयोजित समारोह में सम्मिलित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद आर्मी स्कूल में आयोजित शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के रूप में रहकर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया व शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी नामक स्थान पर सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर को चेन पुलिंग कर रोका गया और रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सरकार से लड़ने के लिए उसके खजाने की लूट की। ऐसे महान क्रांतिकारियों को वर्ष भर याद करने के लिए हम यह शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। यह महोत्सव पूरे एक साल तक मनाया जाएगा। शताब्दी वर्ष पर विशेष डाक के साथ ही मोटरसाइकिल रैली, काकोरी शौर्यगाथा एक्सप्रेस ट्रेन, 6 दिवसीय स्मरणोत्सव मेला, वीरों व शहीदों के परिजनों का सम्मान, राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम की अभिलेख प्रदर्शनी और शहीद स्मारकों, अमृत सरोवरों एवं अमृत वाटिकाओं में 100-100 पौधों का रोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विधानसभा परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित जिले के समस्त अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सिपाही भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग लेकर सड़क पर उतरे युवा

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दूल्हा बना हैवान, कमरे में कर लिया कैद दोस्त को बुलाकर बारी-बारी लूटी आबरूस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ई रिक्शा फैक्ट्री में पकड़ी करोड़ों की टैक्स चोरीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »