यादगार-शानदार पारी खेलकर मुजफ्फरनगर से विदा हुए एडीएम नरेन्द्र बहादुर

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर साढ़े तीन साल के कार्यकाल में एक यादगार और शानदार प्रशासनिक पारी खेलने वाले नरेन्द्र बहादुर सिंह का स्थानान्तरण जनपद लखीमपुर खीरी होने पर उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा चौधरी चरण सिंह सभागार में भावपूर्ण विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

विदाई समारोह में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सहायक आयुक्त स्टाम्प मुजफ्फरनगर वीर सिंह एवं अन्य अधिकारी और समस्त कलक्ट्रेट कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकम मंे पीसीएस अफसर नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा जिले में बिताये गये कार्यकाल की सभी ने एक स्वर में प्रशंसा की। कहा गया कि एक ऐसे व्यक्तित्व को विदाई देने के लिए एकत्रित होने, उनके कार्य, सोच और नेतृत्व द्वारा सभी अधिकारी एवम् कर्मचारी को प्रेरित करने, इनके अनुशासन सादगी और कार्यकुशलता से कार्यों को सम्भालने ओर निर्णायक सोच, दूरदर्शिता और जनता के प्रति संवेदनशीलता सभी को याद रहने के वक्तव्य का सम्बोधन करते हुए अपने कार्यकाल मे कठिन से कठिन परिस्थितियो मे भी जिस धैर्य और सूझबूझ से कार्य किया है वह हम सब के लिए एक मिसाल है। एडीएम नरेन्द्र बहादुर के व्यवहारिक ज्ञान, नेतृत्व की क्षमता और सहयोगी स्वभाव ने कार्यस्थल का एक परिवार जैसा बना दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मोनालिसा जौहरी फिर बनीं बुढ़ाना एसडीएम, खतौली में राजकुमार की तैनाती

कार्यकम में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियांे द्वारा गर्व के साथ कहा गया कि हमने एक सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरक व्यक्तिव्य के साथ काम किया यह हमारा सौभाग्य रहा है। कार्यक्रम मे उपस्थित जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा अपनी शुभकामनाये देते हुए हर पडाव पर इनके लिए सफलता और सम्मान लेकर आने के साथ धन्यवाद कर एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह के उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाये दी गयी। कार्यक्रम में कर्मचारी संघ शाखा अध्यक्ष अम्मार हैदर, और सचिव मनीष शर्मा ने सभी का आभार जताया। 

इसे भी पढ़ें:  पहलगाम अटैक-मुजफ्फरनगर में पांच पाक नागरिकों की तलाश

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग बच्चे की हत्या करने वाले मामा सहित दो आरोपी गिरफ्तारजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »