एसएसपी कार्यालय में युवक ने एसएसपी के सामने ज़हरीला पदार्थ खाया

देवबंद  युवक की पहचान देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी राशिद के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए राशिद को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।राशिद ने यह कदम उस समय उठाया जब वह अपने आठ वर्षीय बेटे साजिद की हत्या के मामले में अपने साले दानिश की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी रोहित सजवान से मिलने पहुंचा। शुक्रवार को एसएसपी फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी राशिद ने उन्हें एक प्रार्थना पत्र सौंपा और अपने साले की गिरफ्तारी पर जोर देने लगा। एसएसपी ने उसे समझाया कि जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यह सुनते ही राशिद नाराज़ हो गया और जेब से ज़हरीला पदार्थ निकालकर खा लिया। कुछ ही देर में उसके मुंह से झाग निकलने लगे और वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना से पहले राशिद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने अपने दर्द को बयां करते हुए बताया कि वह पहले भी कई बार एसएसपी से मिल चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो में वह ज़हर की शीशी दिखाते हुए कहता है कि अब उसे न्याय नहीं मिलेगा। 25 मार्च 2025 को राशिद का आठ वर्षीय बेटा साजिद लापता हो गया था। नौ दिन बाद उसका शव थाना देवबंद क्षेत्र के एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। शव पर चोट के कई निशान थे, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। राशिद ने इस मामले में अपने साले दानिश को मुख्य आरोपी बताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी से क्षुब्ध होकर राशिद ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, राशिद की पहली पत्नी की कुछ महीने पहले मृत्यु हो गई थी, जिससे उसे तीन बच्चे हैं।

इसे भी पढ़ें:  25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हिंदू समाज में बढ़ रहा ललित मोहन का मोह, क्रांतिसेना से जुड़े सोनू और मनोजस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनीभाकियू नेता

Read More »