ऑपरेशन सिंदूर-सपाइयों ने सेना के पराक्रम को किया सलाम

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के मासिक बैठक महावीर चौक कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत के संचालन में संपन्न हुई।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने अपने संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमला बोलकर की गई वीरतापूर्ण कार्यवाही पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए भारतीय सेना के सफल पराक्रम को को पूरे देश की जीत बताया उन्होंने इस स्थिति में पूरे भारतवासियों से एकजुट होने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि आतंक व देश की सुरक्षा को लेकर जब भी कठिन समय आया हमारी भारतीय सेना ने हमेशा अदम्य साहस से देश का नाम ऊंचा किया है तथा सभी भारतवासी एकजुट होकर पाकिस्तान के आतंक के खिलाफ जीत हासिल करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  जैन समाज के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि आतंकवादियों व पाकिस्तान की हर करतूत का करारा जवाब हमारी वीरता की पहचान भारतीय सेना देती है ये आज पूरी दुनिया देख रही है। मीटिंग में समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से बूथ सैक्टर कमेटी को मजबूती से पुनर्गठित करने तथा निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी अपनी वोट चेक करने नई वोट बनवाने पर घर घर जाकर सक्रिय भूमिका का भी आह्वान किया गया।

मासिक बैठक को जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सुखपाल सिंह, सुरेशपाल प्रजापति धर्मेंद्र सिंह नीटू जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन विधानसभा अध्यक्ष डॉ अविनाश कपिल,सादिक चौहान सत्यदेव शर्मा,सतबीर त्यागी,अकरम खान,सपा नेता सत्येंद्र पाल,असद पाशा,सचिन पाल, सरताज मलिक,मास्टर अल्ताफ,सुमित पंवार बारी,इमलाक प्रधान, सभासद व सपा नेत्री वकीला बेगम, पंकज सैनी,काजी इरफान, हनीफ इदरीसी, प्रदीप डबास,जिलाध्यक्ष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वाहिनी नेपाल सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड राशिद मलिक,सभासद हसीब राणा,शहजाद चीकू, नौशाद कुरैशी आदि ने संबोधित करते हुए भारतीय सेना की आतंकियों पर सफल स्ट्राइक को लेकर भारतीय सेना पर गर्व जताया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पांच दिन बाद वार्डों में कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ियां

मीटिंग में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी समाजवादी मजदूर सभा जिला अध्यक्ष नासिर राणा जिला महासचिव सपा मजदूर सभा रामपाल सिंह पाल सपा नेता हाजी गुफरान तेवड़ा, हाजी मूसा तेवड़ा अनुज गुर्जर,सैयद मोहम्मद मेंहदी,सलीम कुरैशी, डॉ अलीशेर अंसारी,अनैश निर्वाल,जितेंद्र कश्यप, मौ,इकबाल,जुनेद आलम,लोकेंद्र जयंत सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी विभाग ने मनाया स्थापना दिवस, अमरकांत गुप्ता सम्मानित

Also Read This

अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की कार्रवाई

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डालनवाला थाने में दर्ज उस मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो-वीडियो क्लिप और उनके जरिए लगाए गए आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था।   जानकारी के अनुसार, देहरादून पुलिस और एसओजी की टीम लंबे समय से इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। रविवार को पुलिस ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया और उन्हें देहरादून लाया गया। इसके बाद डालनवाला थाने में कानूनी

Read More »

देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में रविवार देर रात एक युवा वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोहेल के रूप में बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया।   परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:50 बजे की है। उस समय सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों खाना खा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर

Read More »

उन्नाव में बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनाम

Unnao News: उन्नाव के चर्चित बाबा मिलन दास हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख के इनामी आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार आरोपी ताजपुर अंडरपास के पास अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई।   पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 3:40 बजे सूचना मिली थी कि बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया। टीम ने आरोपी से सरेंडर करने को कहा, लेकिन

Read More »

Delhi-NCR Weather Update: अगले दो घंटे तेज हवाओं का अलर्ट, 60 KM/H तक चल सकते हैं झोंके

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज और झोंकेदार हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के दौरान कमजोर पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं और खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुएं उड़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से खुले इलाकों में जाने से बचने और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहिया

Read More »