एकता विहार गेट को हटाने की मांग, ईओ से मिले लोग

मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर एकता विहार के मुख्य मार्ग पर बनवाये गये प्रवेश द्वार को लेकर एक बार फिर से विवाद गहरा गया है। लोगों के भारी विरोध पर हुई जांच में ध्वस्तीकरण के आदेश होने के बावजूद भी कार्यवाही न होने से लोगों में गुस्सा है। इसको लेकर कुछ लोग टाउनहाल पहुंचकर ईओ से मिले और गेट हटवाने की मांग की। ईओ ने कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

बता दें कि करीब तीन माह पूर्व नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 15 के अन्तर्गत आने वाले एकता विहार कालोनी के मुख्य मार्ग पर प्रवेश द्वारा का निर्माण कराया गया था। सभासदपति प्रमोद कुमार ने इस गेट का नामकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वार कर दिया था। इसी को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया। इस मुद्दे पर सभासद पति और विपक्षियों के बीच तीखी बहस और जमकर नोकझोंक हुई। लोगों ने मौके पर ही प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया था कि यह गेट अनाधिकृत रूप से बनवाया गया है और इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन में परेशानी होने के साथ ही विवाद भी बना रहेगा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-बृजमोहन अध्यक्ष और विकास महामंत्री निर्वाचित

इसके बाद विवाद थम गया था और गेट को जस का तस छोड़ दिया गया था। इसी गेट को लेकर अब फिर से हलचल हुई है। मंगलवार को कुछ लोग टाउनहाल पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मिले और एकता विहार में बनवाया गया प्रवेश द्वार हटवाने की मांग की। इन लोगों ने बताया कि गेट निर्माण पर विवाद होने के बाद पालिका के एई निर्माण ने जांच की थी और गेट का निर्माण अवैध पाये जाने के साथ ही उन्होंने इसको हटवाने के लिए आदेश भी जारी किये थे, लेकिन इसके बाद कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने लोगों को बताया कि गेट हटवाने या जांच के बारे में उनको जानकारी नहीं है। न ही यह प्रकरण उनके संज्ञान में लाया गया है। एई द्वारा कोई आदेश जारी किया गया, उसकी भी जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो वो जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही करेंगी। इसके लिए उन्होंने लोगों से समय मांगा है। वहीं लोगों ने कहा कि यह गेट कालोनी में जातिगत संघर्ष और विवाद का भी रूप धारण कर सकता है, कोई घटना हुई तो पालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा। लोगों ने कहा कि वो अपनी बात लेकर बड़े अधिकारियों के पास भी जायेंगे और पालिका ने काम नहीं किया तो प्रदर्शन करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नकदी और जेवर लेकर पडौसी किरायेदार के साथ गई महिला, पति ने कराया मुकदमा

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »