पेट्रोल पम्प पर घटतौली को लेकर हंगामा, पुलिस बुलाई

मुजफ्फरनगर। शहर के बीच रुड़की रोड पर स्थित एक पेट्रोल पम्प पर ग्राहक ने घटतौली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान पम्प कर्मियों के साथ भी उसकी बहस हुई और इसके बाद ग्राहक ने पुलिस को कॉल कर बुला लिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पम्प प्रबंधक और कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।

इसे भी पढ़ें:  कपिल देव अग्रवाल नें किया राजा रतन चंद्र की मूर्ति का लोकार्पण

रविवार की दोपहर के समय रुड़की रोड स्थित मॉर्डन पेट्रोल पम्प पर एक बाइक सवार पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचा था। इसके बाद इसने घटतौली का आरोप लगाते हुए वहां पर हंगामा खड़ा कर दिया। कर्मचारियों ने युवक के साथ बहस की तो उसने पुलिस बुला ली। उसका आरोप है कि उसने पम्प पर आकर वाहन में दो सौ रुपये का पेट्रोल डलवाने के लिए सेल्स मैन को कहा और दो सौ रुपये का भुगतान भी कर दिया, लेकिन उसके वाहन में सौ रुपये का ही तेल डाला गया। इसका विरोध किया तो उल्टे उसके साथ ही अभद्रता की गई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही मशीन और पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगालने का काम किया। 

इसे भी पढ़ें:  पैरा ओलंपिक खिलाड़ी प्रीति पाल से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-रणवीर सैनी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *