शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो इनामी सहित चार घायल

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने ट्यूबवेल से विद्युत उपकरण, तार व ट्रान्सफार्मर चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के चार बदमाशों को मुठभेड़ में गोली मारकर कर घायल कर दिया। घायलों के साथ 12 बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध शस्त्र, 300 किलोग्राम तांबा, 700 किग्रा विद्युत तार, ट्रान्सफार्मर की पत्तियां, चोरी करने के उपकरण व 1 कैन्टर भी बरामद किया है। इन बदमाशों में दो शातिरों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एक इनामी बदमाश के खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज पाये गये हैं।

सीओ खतौली रूपाली राव ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर सुभाष अत्री नेतृत्व में गत रात्रि सोमवार को निजामपुर बस अड्डे के पास कच्चे रास्ते पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाशों द्वारा फायरिंग का जवाब दिया गया तो पुलिस की गोली लगने के कारण चार बदमाश सोम उर्फ सोमपाल पुत्र रणजीत निवासी ग्राम वहलना, रविन्द्र पुत्र सुरेन्द्र तथा विकास पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम मदारपुरा, थाना सरधना, जनपद मेरठ और सलीम पुत्र इकरामुद्दीन उर्फ मुकामुद्दीन निवासी मौहल्ला इकराम नगर लोनी जनपद गाजियाबाद घायल हो गये। इनमें सोमपाल और रविन्द्र मंसूरपुर थाने से आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे, इन पर एसएसपी ने दस-दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इनके अलावा पुलिस ने काम्बिंग के दौरान इस गिरोह के आठ शातिर बदमाशों सलमान उर्फ काला पुत्र इरफान निवासी ग्राम मदारपुरा, इरफान पुत्र अख्तर निवासी ग्राम किला परीक्षितगढ पट्टी, मेरठ, रोहित पुत्र बबलू निवासी ग्राम संधावली, थाना मंसूरपुर, नीरज पुत्र राजवीर निवासी ग्राम फुगाना, समीर पुत्र बफाती निवासी मौहल्ला सान्दार गार्डन लिसाडी गेट, जनपद मेरठ, राहुल पुत्र सुरेन्द्र उर्फ सहेन्द्र निवासी ग्राम मदारपुरा, अरविन्द पुत्र पवन निवासी ग्राम मदारपुरा और महताब उर्फ बटला पुत्र इलियास निवासी मौहल्ला लोनी कंचन पार्क, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे लाइन पर कटकर युवक की मौत, मंदिर के पास मिली लाश

सीओ रूपाली के अनुसार बदमाशों ने पूछताछ बताया गया कि उनका एक अन्तर्जनपदीय गिरोह है जिसके माध्यम से वे ट्यबवैलों से विद्युत उपकरण व ट्रान्सफार्मर चोरी करने की घटनाओं को करते हैं तथा चोरी किये गये सामान को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। इन बदमाशों के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस प्रकार कि चोरी की घटनाएं की गयी हैं, साथ ही इनके द्वारा आस-पास के अन्य जनपदों में विद्युत उपकरण व ट्रान्सफार्मर चोरी करने की घटनाएं की हैं। बदमाशों ने आज चोरी का सामान बेचने की तैयारी की थी और इसी बीच पुलिस ने उनका आमना सामना हो गया। पुलिस ने इन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद चार थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का खुलासा किया है, इन चोरियों से सम्बंधित विद्युत सामग्री भी इनके द्वारा बरामद की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेंगी शराब कैंटीन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  रेलवे लाइन पर कटकर युवक की मौत, मंदिर के पास मिली लाशजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »