देवबंद में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, तीन युवकों की मौत की पुष्टि

सहारनपुर-  देवबंद में शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके व विस्फोट के बीच तीन युवकों की मौत हुई है। राहत-बचाव कार्य जारी है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। देवबंद में शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट के समय फैक्टरी के अंदर कई लोग मौजूद थे, हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। डीएम मनीष बंसल ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। इसमें राहुल उर्फ काका (24) पुत्र रामकुमार निवासी फतेहपुर गांव, विशाल(25) पुत्र संदीप कुमार निवासी गुनारसा गांव और विकास(19) पुत्र राजबल निवासी जड़ौदा जट शामिल है। उधर, ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे में तीन हिंदू युवकों की मौत हुई है, जबकि वहां पर मुस्लिम युवक भी काम करते थे। उन्हें कुछ क्यों नहीं हुआ। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने पर जुटे हुए हैं। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है।

इसे भी पढ़ें:  11 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, जंगल में मिला शव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *