रोपड़- रोपड़ में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी के साथ 22 साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब बच्चे को जन्म दिया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पिता पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस से पूछताछ में युवती ने जो आपबीती बताई, उससे सभी की नजरें शर्म से झुक गई। घटना का पता तब चला जब पीड़िता को सेहत संबंधी समस्या आई। वह एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई। वहां पर डाक्टर ने उसे गर्भवती पाया। पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसके कुंवारी होने की जानकारी होने पर अस्पताल ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि लड़की का पिता ही उसके साथ नाजायज संबंध बनाता रहा है। यह सुनकर पुलिस भी शर्मसार हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह 10 साल की थी तभी से उसका पिता उसके साथ नाजायज संबंध बनाता आ रहा है। उसने कई बार विरोध का प्रयास किया लेकिन वह असफल रही।एसएचओ पवन चौधरी ने बताया कि पीड़िता की उम्र इस समय 32 साल है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की मां को इस बारे में पता था। आरोपी उसके साथ मारपीट कर उसे मुंह न खोलने के लिए डराता था। इसी कारण मां भी बेटी को बचाने में बेबस थी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार
शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी





