आतंकी हमले के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

खतौली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के द्वारा 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या करने के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम मोनालिसा जौहरी को सौंपा। इसे पूर्व भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले में मरने वाले पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की।‌ भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से पाक आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की भारत सरकार से मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू का धरना समाप्त, 28 को डीएम के समक्ष अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ होगी बैठक

भाकियू लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम मोनालिसा जौहरी को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें पहलगाम में हुए नरसंहार के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिए जाने, नरसंहार में मृतक व्यक्ति को उचित आर्थिक मदद दिए जाने, जीवन यापन के लिए परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाने, जो व्यक्त्ति घायल है उनका उचित इलाज कराया जाने की मांग की। इस अवसर पर राधे प्रणामी प्रदेश सचिव, जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली, सलाहकार समिति अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता, जिला महामंत्री डॉ मोहम्मद शारिक, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अहमद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार, अफ्फान अख्तर, जहीन रिजवी, फिरोज एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 परायण पाठ और शोभायात्रा का भव्य आयोजन

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर चुनाव को तीन दिन मंडी का व्यापारियों ने किया विरोधगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »