बड़ी जीत-साईं धाम पर लगेगा चाट बाजार, धरना हुआ खत्म

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल का चाट बाजार खत्म किए जाने को लेकर नगरपालिका परिषद् के साथ वेंडरों का चल रहा विवाद गुरूवार को एक सार्थक चर्चा और सहमति के बाद समाप्त हो गया। वेंडरों ने अपना बेमियादी धरना समाप्त कर दिया और पालिका के साथ वो सभी अपनी पसंद की साईं धाम मंदिर वाली जगह पर शिफ्ट होने के लिए सहमत हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट और पालिका ईओ ने सहमति बनने के बाद चयनित स्थान पर व्यवस्था बनाने के लिए त्वरित गति से सुविधिा विकसित करने के लिए कार्य शुरू करा दिया है। एक मई को नया चाट बाजार वजूद में आ जायेगा।

नगरपािलका परिषद् के द्वारा टाउनहाल के बाहर गेट नम्बर एक से गेट नम्बर तीन तक मुख्य मार्ग पर लगने वाला चाट बजार इस वित्तीय वर्ष से समाप्त कर दिया गया था। इसके विरोध में यहां पर रोजी रोटी कमाने वाले वेंडरों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ बेमियादी आंदोलन शुरू करते हुए रोजगार छीनने के आरोप लगाकर चाट बजार टाउनहाल पर ही शुरू करने की मांग की। पिछले दिनों ये लोग जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से भी मिले, उस मीटिंग में टाउनहाल पर चाट बाजार नहीं लगने देने की स्पष्ट बात डीएम ने कही थी और वेंडरों को उनकी पसंद की शहर में दूसरी जगह उपलब्ध कराने, वहां पर व्यवस्था बनवाने का वादा भी किया था।

इसके लिए एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह वेंडरों को टाउनहाल के स्थान पर दूसरे विकल्प के लिए मनाने के प्रयासों में जुटे हुए थे, लगातार वार्ता के साथ ही वेंडरों को पालिका ईओ द्वारा शहर के चार स्थानों का भ्रमण कराकर अपनी पसंद की जगह चुनने का अवसर दिया गया था, इनमें जानसठ रोड और गांधी कालोनी मार्ग ओवर ब्रिज के नीचे, साईं धाम मंदिर और कम्पनी बाग मेरठ रोड के स्थान शामिल थे। गुरूवार को चाट बाजार के वेंडरों ने पालिका पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा से वार्ता की और रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर दो पर पार्किंग वाली जगह चाट बाजार के लिए देने का आग्रह किया। ईओ ने इससे इंकार किया तो वेंडरों ने कम्पनी बाग और साईं धाम वाली स्थान के विकल्प को चुना और भ्रमण करने की बात कही।

सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और ईओ डॉ. प्रज्ञा ने वेंडरों को दोनों स्थानों का भ्रमण कराया तो वेंडरों ने साईं धाम पर जगह लेने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि साईं धाम के पास पर्याप्त स्थान है और यहां पर चाट बाजार लगवाया जायेगा। इसके लिए सहमति बनने के साथ ही वेंडरों ने अपना बेमियादी धरना भी समाप्त कर दिया है। पालिका ने मौके पर टीम लगाकर सफाई कार्य प्रारम्भ करा दिया है। यहां पर टीन शेड लगाने के साथ ही पेयजल और पथ प्रकाश की व्यवस्था पालिका कराने जा रही है। इसके लिए जेई को निर्देशित कर दिया गया है। इसके लिए तेजी से कार्य कराया जायेगा। एक मई से नया चाट बाजार अपने वजूद में आ जायेगा। टाउनहाल पर 34 लोग ठिये लगाकर रोजगार कर रहे थे, इनमें से यहां पर 24 वेंडरों को जो चाट आदि के ठेले लगाने का कार्य कर रहे थे, शिफ्ट कर स्थान दिया जायेगा। यहां पर फल, कपड़े और बर्तन आदि के ठिये लगाने वालों को स्थान नहीं मिलेगा। यह केवल चाट बाजार के रूप में ही विकसित किया जायेगा। इसको लेकर धरने पर बैठे चाट बाजार के वेंडर ईश कौशल, चन्द्र किरण, राजेन्द्र सैनी, रजत सैनी आदि ने बताया कि साईं धाम पर स्थान को लेकर सहमति बनी है, उनके द्वारा व्यवस्था बनाने तक पालिका को समय दिया गया है। एक मई से वो नये स्थान पर अपने ठिये लगायेंगे। धरना भी अब समाप्त कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टीबी ग्रस्त 5 बच्चों को सीएमओ ने लिया गोद

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी की 16 बाइक बरामद।बुढ़ाना

Read More »