मंत्री कपिल देव के घर लगा भाजपाइयों का मेला

मुजफ्फरनगर। देश की पहली काऊ सेंचुरी का लोकार्पण करने के लिए मुख्यालय पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह का नगर विधायक एवं यूपी सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के आवास पर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस दौरान यहां पर पूरा भाजपा संगठन और परिवार उमड़ा नजर आया।

शहर के गांधीनगर स्थित मंत्री कपिल देव के आवास पर मंगलवार को भाजपाइयों का हुजूम जुटा दिखाई दिया। यहां पर प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह जलपान के लिए पहुंचे थे। मंत्री कपिल देव ने संगठन परिवार के साथ उनका अपने आवास पर अभिनंदन और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अपने निज निवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का संगठन परिवार के साथ आत्मीय स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अतिथि बनकर आये मंत्री के साथ ही सभी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने हमें प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने इस अवसर पर निवास पर पधारे सभी पार्टी पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग और स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

इसे भी पढ़ें:  सुनारों की धर्मशाला को कुर्क करने के आदेश जारी


इसके बाद यहां से सभी मंत्री धर्मपाल के साथ तुगलकपुर कम्हेडा काऊ सेंचुरी में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गये। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व सांसद सोनहवीर सिंह, गौरव स्वरूप, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, अमित चौधरी, महिला आयोग सदस्या सपना कश्यप, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, हनी पाल, अमित पटपटिया, रजत धीमान, विजय कुमार चिंटू, विजय शुक्ला, सुखदर्शन सिंह बेदी, रोहिल वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, पंकज माहेश्वरी, दीपक मित्तल, अमित शास्त्री, नंद किशोर, अजय सागर, शरद शर्मा, संजय गर्ग, सुधीर खटीक, सुनील तायल, सुनील सिंघल, राजकुमार सि(ार्थ, सुषमा पुण्डीर, रेनू गर्ग, विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  डेढ़ माह पहले हुई शादी, ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला

Also Read This

वेनेजुएला में भूकंप हजारों मौतों की आशंका, भारत करेगा हर संभव मदद

वेनेजुएला- एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही हुई। राजधानी काराकास में कई इमारतें ढह गईंए एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा की है। राहत और बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है। राष्ट्रपति ने कहा है कि 32 मौतों की पुष्टि हुई है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा श्हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के आभारी हैंए जो वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में

Read More »

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  सुनारों की धर्मशाला को कुर्क

Read More »