एमजी पब्लिक स्कूल में अब नेत्र सर्जन देंगी मरीजों को सेवा

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में प्रत्येक माह आयोजित कराये जाने वाले नेत्र चिकित्सा शिविर को अब और भी बेहतर सेवा का माध्यम बनाने का प्रयास किया गया है। इस शिविर में अब नेत्र सर्जन अपनी सेवा प्रदान करते हुए नेत्र रोगियों को आंखों की बीमारी के प्रति उचित परामर्श के साथ उनका उपचार करेंगी और दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना जायेगा।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट चेयरमैन और प्रमुख उद्यमी सतीश चंद गोयल ने बताया कि स्कूल परिसर में स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल और स्वर्गीय बिमलावती देवी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। करीब दो साल से ज्यादा समय से यह कार्य लगातार जारी है। इसमें वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा सेवा संस्थान गाजियाबाद के चिकित्सकों का सहयोग मिल रहा था, लेकिन इस बार वरदान धर्मार्थ सेवा संस्थान, प्रेमपुरी मुजफ्फरनगर के सहयोग से 27 अपै्रल को यह शिविर आयोजित कराया जा रहा है।

मुख्य रूप से एमबीबीएस एमएस नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। हम लगातार ही प्रयास कर रहे हैं कि शिविर को और बेहतर बनाया जाये, इसी के लिए शिविर में विशेषज्ञ नेत्र सर्जन को जोड़ा गया है। बताया कि शिविर प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ हो जायेंगे। नेत्र रोगियों को दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। इसमें मोतियाबिंद पाये जाने पर मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा। इसके लिए रोगी को अपना आधार कार्ड और फोन नम्बर देना होगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल के लिए योगी सरकार ने नहीं भेजा केन्द्र को कोई प्रस्ताव

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  पालिका में फर्जीवाडा-टीएस को ईओ

Read More »