शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन मुज़फ्फरनगर स्थित भोपा रोड,

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया। अपने स्वागत भाषण में समाजसेवी, शिक्षाविद, पर्यावरणविद् एवं शिक्षक नेता के रूप में पहचान बना चुके डॉ.कुलदीप मलिक ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा कि आज देश में जाति, धर्म, संप्रदाय, मंदिर, मस्जिद जैसे विषयों पर तो चर्चा आम है लेकिन देश एवं समाज को बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान देने वाली शिक्षा जैसे विषय पर चर्चा के प्रति सरकार तटस्थ है। डॉ.मलिक ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण स्तंभ है जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक एवं प्रबंधक शामिल है। आज इन चारों स्तंभों की स्थिति बहुत खराब है डॉ.मलिक के अनुसार पिछले साल उनकी पूजनीय माताजी शिक्षाविद वेदवती देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी और आज का मु.नगर जिले का यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को आश्वासन दिलाया कि अगर शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले हर एक इंसान का सहयोग उन्हें ऐसे ही मिलता रहा तो आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश एवं देश में आयोजित किए जाएंगे और इस तरह के सभी कार्यक्रम शिक्षा क्षेत्र को एक नई दशा एवं दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने इस सफल कार्यक्रम का श्रेय कार्यक्रम की मुज़फ्फरनगर आयोजक टीम एवं मुज़फ्फरनगर जिले के शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले हर एक इंसान को देते हुए उनका भी धन्यवाद अदा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में पूर्व प्रधानाचार्य एवं जाने माने शिक्षाविद् भूदेव ने नई शिक्षा नीति का हवाला देते हुए वर्तमान समय में शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार रखते हुए प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षकों के लिए भी पेंशन का मुद्दा उठाया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल का दुरुपयोग और इससे हो रहे नुकसान के प्रति सभी को सचेत करते हुए शिक्षा में संस्कार की भूमिका पर बल दिया।

कार्यक्रम में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहे अटेवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास ने भी अपने विचार रखते हुए सरकार से पूछा कि अगर जनप्रतिनिधियों को देश में पुरानी पेंशन स्कीम के तहत पेंशन मिल सकती है तो फिर सरकारी कर्मचारी एवं शिक्षकों को क्यों नहीं ? उन्होंने उपस्थित जन समूह से पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा संगठन द्वारा किए जा रहे संघर्ष में सहयोग का निवेदन किया। कार्यक्रम में जिला बुलंदशहर के राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष मंजीत ने वर्तमान समय में शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के बुलंदशहर जिले के संरक्षक रवि शंकर रावत जी ने सभी शिक्षक संगठनों को अपना हित छोड़कर शिक्षक हितों के लिए काम करने का निवेदन किया और शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार की खामोशी पर चिंता जताते हुए इस संबंध में सरकार को चेताया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक दल नेता योगराज सिंह के अलावा यश पाल पंवार , आर आर डी उपाध्याय , अमर सिंह , रविंद्र सिंह जी, राहुल कुशवाहा , अनिल आर्य, बच्चन सिंह वर्मा , प्रीत वर्धन शर्मा, डॉ हरिओम त्यागी आदि ने भी अपने विचार रखे।

इसे भी पढ़ें:  भारत को महाशक्ति बनाने के लिए मोदी का पीएम बनना जरूरीः कपिल देव

इसी कार्यक्रम में 4 अप्रैल को जट मुंजेडा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक संजय कुमार कश्यप जी के निधन के बाद पीड़ित परिवार के लिए पिछले कई दिनों से शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले साथियों की मदद से इकट्ठी की गई आर्थिक मदद के रूप में एक लाख एक हजार रुपए का चेक पीड़ित परिवार को सोपा गया। कार्यक्रम में पीड़ित परिवार की एक बिटिया का 12वीं तक का पूरा खर्च एक्सपर्ट अकैडमी शाहपुर के प्रबंधक प्रवीण कुमार द्वारा निर्वहन जाने की भी घोषणा की गई।

इसे भी पढ़ें:  मील की राखी से झूलसने पर बालिका की उपचार के दौरान मौत

कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सौरभ जी एवं सुचित्रा सैनी जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में कार्यक्रम के सहसंयोजक राहुल कुशवाहा जी ने सभी का धन्यवाद अदा किया।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भारत को महाशक्ति बनाने के लिए मोदी का पीएम बनना जरूरीः कपिल देवस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मील की राखी से झूलसने पर बालिका की उपचार के दौरान मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »