पड़ोसी की दीवार छत पर गिरने से ढहा कच्चा मकान… आठ दबे, मां और बेटी की मौत

मेरठ- एक परिवार पर कहर टूटा है। पड़ोसी की दीवार छत पर गिरने से कच्चा मकान ढह गया। देर रात 9 बजे आई तेज आंधी और बारिश के कारण यह हादसा हुआ। मलबे में आठ लोग दब गए। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई।  मेरठ में शुक्रवार रात 9:00 बजे तेज आंधी और बारिश कहर बनकर आई। लिसाड़ीगेट के लखीपुरा गली नंबर- 15 अहमदनगर में पड़ोसी की आठ फीट ऊंची दीवार इंतखाब की छत पर गिर गई। इससे इंतखाब का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में इंतखाब, भाई दिलशाद, भतीजा एहतेशाम, पत्नी रुखसार, बेटी माहिरा, भतीजी रिमशा, पड़ोसी कादिर और आदिल दब गए। चीख पुकार सुनकर लोगों ने अपनी जान के परवाह किए बगैर परिवार को मलबे से निकाला।  बाद में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां रुखसार (25) और उसकी 9 महीने की बेटी माहिरा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिलशाद और एहतेशाम की हालत चिंताजनक बताई गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक इंतखाब के 115 गज के मकान से अयूब का निर्माणाधीन मकान सटा हुआ है। इसकी दीवार इंतखाब के मकान से लगभग आठ फीट ऊंची है।

इसे भी पढ़ें:  2.31 करोड़ की ठगी: पुलिस को उलझाने के लिए ठगों ने बनाया 700 खातों का चक्रव्यूह

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने

Read More »