दिल्ली में मंत्री कपिल देव ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान विशेष रूप से प्रचार के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर मार्ल्यापण करते हुए उनको नमन किया।

बता दें कि भाजपा संगठन की ओर से यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार और प्रबंधन के लिए भेजा गया है। मंत्री कपिल देव कई दिनों से दिल्ली में रहकर ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय प्रबंधन के लिए तैयार करते हुए प्रत्याशियों के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं। रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा चांदनी चौक विधानभा क्षेत्र में आयोजित किये गये कार्यक्रम में भी मंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  नहर में पानी नहीं आने पर किसानों ने घेरी पुलिस चौकी, भाकियू नेता को भी रोका


इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति का परचम विश्व पटल पर फहराने वाले स्वामी विवेकानंद के आदर्श युवाओं को अपनाने चाहिए। उन्होंने जहां विश्व को सनातन संस्कृति से परिचित कराने का काम किया, वहीं उनके द्वारा लोगों को आध्यात्म से भी जोड़ने का काम किया गया है। इस दौरान मंत्री कपिल देव ने चांदनी चौक सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश जैन और युवा कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आउटसोर्स सफाई कर्मी ने अपने नायक से की मारपीट
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *