भोपा में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, बदले मौसम से बढ़ी ठंड

मुजफ्फरनगर। मौसम ने एक बार फिर से करवट ली और बारिश के साथ जनपद में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। इस सीजन में पहली बार ओलावृष्टि हुई तो मौसम ने भी अचानक ही करवट बदली और ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ जाने का पूरा असर शहर में भी दिखाई दिया। शहरी क्षेत्र में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली तो लोगों को राहत मिली, लेकिन बादलों ने भी अपनी उपस्थिति का भरपूर अहसास कराते हुए धूप पर जल्द ही काबू पा लिया। सवेरे शहर में भी कहीं कहीं बारिश देखने को मिली, तो देहात में कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने के कारण सर्दी बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें:  टोलकर्मी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

जनपद भर में रात के समय बारिश हुई । सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहे और भोपा क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे मौसम में और ठंडक बढ़ गई। मुजफ्फरनगर के बाजारों में मौसम ठंडा होने के कारण ग्राहक कम ही दिखाई दिए। बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम और खराब हो गया है तथा ठंड भी काफी बढ़ गई है। रविवार सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा। सुबह करीब 5.00 बजे तेज बारिश भी हुई। बारिश और शीतलहर से जहां ठंड और अधिक बढ़ गई है वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम अभी भी खराब रहने की संभावना है। बारिश के आसार लगातार बने हुए हैं। ठंडी हवाओं के कारण बढ़ी ठंड से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें:  सपा-कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दीः स्वतंत्र देव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *