मुजफ्फरनगर। व्यापारी नेता अमित भारद्वाज ने गोली मारकर की आत्महत्या। पटेल नगर स्थित श्री आदर्श रामलीला क़े निर्देशक और रावण का किरदार निभाने वाले अमित भारद्वाज की मौत, घटना की सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: देश के किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने देश में





