भाजपा ने जनता को दिया सुशासन और सुरक्षाः सुधीर सैनी

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस पार्टी के गांधीनगर स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने संगठनात्मक और भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को सामने रखते हुए कहा कि भाजपा ने सुशासन और सुरक्षा देकर जनता का विश्वास जीतने का काम किया है।

उन्होंने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता संख्या रखने वाली राजनीतिक पार्टी है। इसलिए पार्टी का संगठनात्मक चुनाव भी एक लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरता है। यह चुनाव का दौर अभी चल रहा है। पार्टी ने 46 साल में उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों में अपने कार्यालय बनाये हैं। यूपी में पार्टी के जिला और क्षेत्रीय कार्यालय अपने हैं। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली भाजपा अकेली पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता तक शीर्ष नेतृत्व की नजर और पकड़ बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें:  महालक्ष्मी पेपर मिल में लगी आग, हड़कम्प

उन्होंने कहा कि केन्द्र और यूपी के साथ ही देश के जिस भी राज्य में भाजपा की सरकार हैं, वहां जनता को सुशासन और सुरक्षा के साथ ही सम्मान देने का काम किया गया है। यूपी में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया गया और हाल ही में महाकुंभ का ऐतिहासिक आयोजन करवाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य की कानून और व्यवस्था को साबित करने का काम किया है। कई ऐसे कानून यहां पर लाये गये, जो धर्म की रक्षा के लिए आवश्यक थे। हमारी सरकार और पार्टी ने सभी का साथ और सभी का विश्वास जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संगठन के स्तर पर पार्टी काफी मजबूत है और जनता का विश्वास लगातार ही पार्टी के साथ बना हुआ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, संजय गर्ग, शरद शर्मा, पवन अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  “नाला घोटाला” की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  “नाला घोटाला” की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अधिवक्ताओं ने लगाई छबील, गर्मी से वादकारियों को मिली

Read More »