सिल्वर टोन ने आरपीएल को 7 विकेट से हराकर दर्ज की तीसरी जीत

मुजफ्फरनगर। एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर हुए मुकाबले में सिल्वर टोन ने आरपीएल राइडर्स को सात विकेट से पराजित करते हुए तीसरी जीत दर्ज की।

आरपीएल राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। विवेक 25 निशांत 27 के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। गौरव ने 4 विकेट और प्रशांत सूर्या ने 3 विकेट लेकर आईपीएल राइडर्स को 93 रनों पर ऑल आउट कर दिया। सिल्वर टोन ने अपना पहला विकेट पहले ओवर में ही आदित्य के रूप में जल्दी खो दिया। लेकिन हर्षित ने शानदार 63 रन बनाकर मैच को अपनी ओर मोड दिया। सिल्वर टोन ने 13 ओवर में ही आसान सा लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैच शुरू होने से पहले मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी विकास राठी के पिताजी को श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन रखा गया। नवाब सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में दी कबूतर की बली

मैच के समापन समारोह में मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन उपाध्यक्ष कुशल पाल, बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान, मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव उपस्थित रहे। मैन ऑफ़ द मैच 4 विकेट लेने वाले वाले गौरव तोमर को दिया गया। फाइटर ऑफ मैच हर्षित राठी, बेस्ट फील्डर अर्पण को दिया गया। इस मैच में निर्णायक की भूमिका मौ. आदिल, मोहम्मद शाहिद ने निभाई। थर्ड अंपायर के रूप में रवि कौशिक और फोर्थ अंपायर शादाब रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग पलक शर्मा ने निभाई। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, सीए अजय जैन, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 50 हजार का इनामी डब्लू यादव, STF को मिली बड़ी सफलता

Also Read This

सुशासन, सुरक्षा और विकास के पर्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथः कपिल देव

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं

Read More »

घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में हत्थे चढ़े 501 बांग्लादेशी नागरिक

अहमदाबाद ।  पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान आपरेशन डेल्टा हंटश् के तहत राज्य के कई इलाकों से 501 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में इन सभी लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। वहीं, इस पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को राज्य भर में घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन डेल्टा हंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपरेशन डेल्टा हंट के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना जताई जा रही है

Read More »