पानीपत खटीमा हाईवे पर पर हादसे में दो दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर। शनिवार को निकाली गई श्री बालाजी जयंती शोभायात्रा में भगवान बालाजी जी महाराज का दर्शन करने के लिए शामली से यहां पहुंचे दो दोस्त देर रात वापस लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गये। शामली निवासी दोनों दोस्तों के साथ पानीपत खटीमा हाईवे पर लालू खेड़ी के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। हाईवे पर ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में भीषण टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार दोस्त सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल होने के कारण वो सड़क पर ही तड़पते रहे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों में कोहराम मचा नजर आया, दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  बेटे ने मां पर मरने तक बरसाई लोहे की रॉड, बचाने आया पिता तो उसका किया ऐसा हश्र

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना तितावी क्षेत्र में पानीपत खटीमा हाईवे पर लालू खेड़ी के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो जाने के कारण हड़कम्प मच गया। इस भीषण हादसे में मृतकों की पहचान जनपद शामली के मौहल्ला शांति नगर निवासी 20 वर्षीय तुषार पुत्र अमित कुमार और उसके दोस्त 22 वर्षीय तुषार सिंह पुत्र मनोज सिंह के रूप मे हुई है। बताया गया है कि दोनों दोस्त देर रात बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुजफ्फरनगर आए थे और हादसे के समय वो बाइक से ही वापस शामली जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हवाला कांड-24.50 लाख रुपये के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

तितावी थानाध्यक्ष मानवेन्द्र भाटी ने बताया कि शनिवार को देर रात बाइक सवार दो युवको की सड़क हादसे में मौत हो गई, परिजनों के अनुसार ये दोनों बाइक सवार युवक आपस में दोस्त थे और बीती रात मुजफ्फरनगर शहर में निकाली गई श्री बालाजी जयंती की शोभायात्रा देखने के लिए आए हुए थे। देर रात वो बाइक पर सवार होकर वापस शामली लौट रहे थे। इसी बीच जब लालूखेड़ी के पास पहुंचे तो अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था, जहां से रविवार की सुबह दोनों युवकों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये गये। दोनों युवकों की मौत के कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के फरार आरोपी ट्रैक्टर चालक बारे में जानकारी जुटाई जा सके। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  चिकित्सक दम्पति के पुत्र कोविद का यूपी क्रिकेट टी-20 लीग में चयन

Also Read This

सुशासन, सुरक्षा और विकास के पर्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथः कपिल देव

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं

Read More »

घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में हत्थे चढ़े 501 बांग्लादेशी नागरिक

अहमदाबाद ।  पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान आपरेशन डेल्टा हंटश् के तहत राज्य के कई इलाकों से 501 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में इन सभी लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। वहीं, इस पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को राज्य भर में घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन डेल्टा हंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपरेशन डेल्टा हंट के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना जताई जा रही है

Read More »