मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। जिले में अधेड़ के साथ बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने मिलकर घर में घुसकर पहले पिटाई की फिर घसीटकर बाहर ले गए। इस घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें बच्चों की चीख-पुकार की आवाजें आ रही हैं।

यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बिहारी-मंसूरपुर रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, मंगल सिंह (55) का पड़ोस के कुछ लोगों के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने गुस्से में आकर उनके घर पर धावा बोल दिया। पहले तो उन्होंने मंगल सिंह को घर के अंदर बुरी तरह पीटा, फिर उसे घसीटते हुए बाहर लाकर कई लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंगल सिंह अकेले थे, जबकि हमलावरों की संख्या अधिक थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ओयो होटल में हो रहे थे गलत काम, एसडीएम पहुंची और....

वीडियो में मंगल सिंह के परिवार की महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार दिल को झकझोर देने वाली है। वे बार-बार हमलावरों से रहम की भीख मांगते नजर आए, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। परिवार के सदस्यों ने मंगल सिंह को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनकी एक न सुनी और पिटाई जारी रखी। यह घटना सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहारी-मंसूरपुर रोड की बताई जा रही है। इस संबंध में सिखेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि अभी मामले की जानकारी नहीं है। कोई पीड़ित भी थाने नहीं पहुंचा है। पीड़ित से संपर्क कर मामले की जांच करके निश्चित रूप से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मोदी के मंत्री के मंच पर भिड़ गये योगी सरकार के दो मंत्री

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेज़ों से जुड़ा मामला, लखनऊ से हुई गिरफ्तारीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मोदी के मंत्री के मंच पर भिड़ गये योगी सरकार के दो मंत्रीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में प्रशिक्षण लेने मुजफ्फरनगर से भाग लेंगी 110

Read More »