मुजफ्फरनगर नहीं, अब लक्ष्मीनगर चाहिए, शिवसैनिकों ने उठाया मुद्दा

मुजफ्फरनगर। शिवसैनिकों ने एक बार फिर से ललित मोहन शर्मा के तीन दशक पुराने उस आंदोलन को नई धार देने का काम किया, जिसको लेकर यूपी विधानसभा में भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल ने भी आवाज बुलंद करते हुए मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर किये जाने की मांग अपनी ही सरकार से की है। शिवसैनिक गुरूवार को जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजते हुए मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग की है।

शिवसेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के मार्गदर्शन में गुरूवार को दर्जनों पदाधिकारियों ने जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल व महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर किये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर शिवसेना के मंडल प्रमुख शरद कपूर ने कहा कि एमएलसी मोहित बेनीवाल द्वारा सदन में मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने का प्रस्ताव रखने से शिवसेना की तीन दशक पुरानी मांग को बल मिला है।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक बैठक

उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में शिवसेना ने मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग को लेकर तत्कालीन जिला प्रमुख मोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में मुहिम शुरू की थी तभी से शिवसेना के द्वारा मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग को लेकर समय समय पर धरने प्रदर्शन के जरिए इस मुहिम को निरंतर चलाया जाता रहा है। कहा गया कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज रखा, तब भी शिवसेना और क्रांति सेना के द्वारा मुख्यमंत्री से मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग की गई। उन्होंने एमएलसी मोहित बेनीवाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके इस प्रस्ताव से शिवसेना की मांग को और ज्यादा बल मिला है और इस मांग को लेकर शिवसेना द्वारा अब नए सिरे से बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। बाद में सभी पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौंपा। इस अवसर पर क्रांतिसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, संजीव वर्मा, राजन वर्मा, आदित्य कश्यप, उज्ज्वल पंडित, ललित रुहेला, शैलेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र तायल, राकेश धीमान, हेमकुमार कश्यप, बादल ठाकुर, विनीत वर्मा, बबलू ठाकुर नरेंद्र शर्मा, रोहित धीमान आदि कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या के घर-घर खुशियों के दी जले, रघुकुल में फिर श्री राम मिले

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम ने स्वास्थ्य सेवा से कंट्रोल रूम तक परखास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अयोध्या के घर-घर खुशियों के दी जले, रघुकुल में फिर श्री राम मिलेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  गजब कारनामा-शहर में यूनीपोल को लग गये पैरभाकियू नेता

Read More »