जिले की तहसील और थानों में भ्रष्टाचारः धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर जनपद में तहसील एवं थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार से अवगत कराया। धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि थानाध्यक्ष उपजिलाधिकारी के फोन पर भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचेते हैं। जनता का फोन थानाध्यक्ष रतनपुरी उठाते नहीं है। यही हाल सभी थानों का है। कहा कि किसान अगर अपने खेत से अपने प्रयोग के लिए मिट्टी उठाता है तो इस पर जुर्माना होता है लेकिन अगर दलालों के माध्यम से खनन होता है तो कोई कार्यवाही नहीं होती। दोनों अधिकारियों से जनपद में कानून का राज स्थापित करने की मांग करते हुए एक लिखित पत्र सबूतों के साथ देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

भाकियू अराजनैतिक की ओर से डीएम उमेश मिश्रा को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम समौली में अवैध खनन पुलिस, प्रशासन, दलालों की मिलीभगत से जोरों पर है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बाद तहसीलदार खतौली 28 मार्च को रात्रि में मौके पर पहुंची लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। तहसीलदार के मौके पर पहुंचने की वीडियो भी मौजूद है। इसके बाद कुछ लोगों की खनन के नाम पर अवैध वसूली करते हुए वीडियो वायरल हुआ, लेकिन प्रशासन द्वारा इसका भी कोई स्वतः संज्ञान नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने 10 अप्रैल की रात्रि में खनन की जानकारी देने हेतु थाना रतनपुरी को रात्रि में फोन किए गए लेकिन थानाध्यक्ष रतनपुरी द्वारा फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी खतौली को फ़ोन पर सूचना दी गई उन्होंने पुलिस भेजने का आश्वाशन दिया। कोई कार्यवाही नहीं हुई। धर्मेन्द्र मलिक ने एसडीएम खतौली और सीओ बुढ़ाना को भी फोन पर सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एसडीएम और सीओ भी खनन माफियाओं के आगे असमर्थ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस मामले में एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया और थानाध्यक्ष रतनपुरी की कार्यप्रणाली को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। 

इसे भी पढ़ें:  सभासद हुए नाराज-शहर में टैक्स वृद्धि का फैसला टला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर चालक ने दिखाई दबंगई, बाइक में बार-बार टक्कर मारकर दी धमकी, गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जिला युवा सर्राफा एसो. कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई फसल, सरकार

Read More »