भेड़-बकरी चोरी को लेकर क्रांतिसेना में रोष, पशु बरामदगी की मांग

मुजफ्फरनगर। भेड़-बकरी की चोरी के मामले में आरोपियों के पकड़े जाने के बाद भी पुलिस द्वारा चोरी किये गये पशुओं को बरामद नहीं करने पर क्रांतिसेना में रोष बना नजर आयां। संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कार्यालय पर बैठक कर इस प्रकरण में पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाये, इसके पश्चात थाने पहुंचकर एसएचओ से मुलाकात करते हुए जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ साथ पशु बरामद किये जाने की भी मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  आनन्द हॉस्पिटल, होटल वेलविस्टा और दि एसडी पब्लिक स्कूल के बेसमेंट अवैध

क्रांतिसेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें जनपद में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया। बैठक के पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने लखनौती सहारनपुर निवासी बीरबल सिंह से एक माह पूर्व बागोवाली गांव में लूटी गई 50 से अधिक भेड़ो के मामले में नई मंडी इंस्पेक्टर दिनेश चंद बघेल से थाने पहुंचकर मुलाकात करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के नेता शरद कपूर ने बताया कि इस मामले में पुलिस कार्यवाही से अवगत कराते हुए मंडी इंस्पेक्टर ने जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और शीघ्र ही फरार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करते हुए उनसे लूटी गई भेड़ और बकरियों को बरामद कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, क्रांतिसेना सहारनपुर जिला अध्यक्ष नीरज रोहिल्ला, क्रांतिसेना महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, संजीव वर्मा, उज्ज्वल पंडित, राजेंद्र पाल, अमित बॉबी, बीरबल सिंह, प्रवीण प्रधान, शुभम पाल, प्रमोद कुमार, नीरज भारती, दिनेश चंद्र शास्त्री आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  जमीयत उलमा-ए-हिंद ने वक्फ संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

Read More »