सऊदी अरब ने भारत पर लगाया बैन! 18,407 लोगों को भेजा जेल?

सऊदी अरब- भारत के खिलाफ एक ऐसा ऐलान किया है, जिसके बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। सऊदी ने भारत को लेकर वीजा बैन का ऐलान कर दिया है। हालांकि ये बैन केवल भारत पर नहीं बल्कि पाकिस्तान समेत 14 देशों पर सऊदी अरब ने लगाया है। सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया के 14 देशों के वीजा पर अस्थायी बैन लगाने का फैसला किया है। सऊदी अरब की सरकार का ये अस्थायी बैन बिजनेस और फैमिली वीजा के साथ साथ उमराह वीजा पर भी लागू होगा। यानी वो लोग जो उमराह करने के लिए सऊदी अरब जाने का ख्वाब देख रहे थे। उस ख्वाब को अब सऊदी अरब ने तोड़ दिया है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान के नेतृत्व वाली सरकार ने ये फैसला लिया है कि वो भारत, पाकिस्तान समेत 14 देशों पर बैन लगाएंगे। हालांकि ये अस्थायी बैन होगा। ये बैन सभी देशों पर मध्य जून यानी इस साल के हज पूरा होने तक जारी रहेगा। इसके बाद वीजा प्रोग्राम को फिरे समान्य तौर पर लागू किया जाएगा। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हज के दौरान व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 14 देशों के वीजा नियमों में बदलाव की घोषणा की है। सऊदी अरब ने जिन देशों के वीजा पर बैन लगाया उनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनेशिया और यमन शामिल हैं। सऊदी अरब में हज 2025 से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। देशभर में व्यापक अभियान चला कर अवै रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मात्र एक हफ्ते में 18,407 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने रेजीडेंसी, लेबर या सीमा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है। हर साल लाखों लोग सऊदी अरव में हज और उमराह करने के लिए तीर्थयात्रा पर जाते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में कुछ लोग विजिट या उमराह वीजा लेकर सऊदी अरव जाते हैं और वहीं रुककर विना इजाजत हज करते हैं। इससे सरकार द्वारा तय की गई हज कोटा प्रणाली गड़वड़ा जाती है। 2024 के हज सीजन में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से कई लोग अनधिकृत हाजी थे। उनके पास रहने, दवा, खाने या ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं नहीं थीं, जिससे अव्यवस्था और हादसे हुए। रिपोर्ट्स के मुताविक, भारत समेत कई देशों के कुछ लोगों ने विजिट या उमराह वीजा का दुरुपयोग किया और विना आधिकारिक रजिस्ट्रेशन के हज किया। इसी कारण भारत को भी इस अस्थायी वीजा रोक की सूची में शामिल किया गया है। यह कदम सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है ताकि 2024 जैसी कोई त्रासदी दोबारा न हो। तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ सरकारी मंजूरी वाले चैनलों से ही हज या उमराह करें, ताकि नियमों का पालन हो और उन्हें कोई परेशानी न हो। 

इसे भी पढ़ें:  तिब्बत में भूकंप ने मचाई तबाही, 32 लोगों की मौत, दर्जनों घायल घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली बिहार उत्तराखंड में भूकंप के झटके, चीन में भूकंप से 32 लोगों की मौत 38 घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की निगाहें भारत पर टिकींवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दुबई के बुर्ज खलीफा पर मनाया स्वंत्रता दिवस क़ा

Read More »