भाजपा ने जनता को दिया सुशासन और सुरक्षाः सुधीर सैनी

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस पार्टी के गांधीनगर स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने संगठनात्मक और भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को सामने रखते हुए कहा कि भाजपा ने सुशासन और सुरक्षा देकर जनता का विश्वास जीतने का काम किया है।

उन्होंने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता संख्या रखने वाली राजनीतिक पार्टी है। इसलिए पार्टी का संगठनात्मक चुनाव भी एक लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरता है। यह चुनाव का दौर अभी चल रहा है। पार्टी ने 46 साल में उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों में अपने कार्यालय बनाये हैं। यूपी में पार्टी के जिला और क्षेत्रीय कार्यालय अपने हैं। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली भाजपा अकेली पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता तक शीर्ष नेतृत्व की नजर और पकड़ बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें:  ओवरलोड ट्रेक्टर-ट्रॉलों पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग

उन्होंने कहा कि केन्द्र और यूपी के साथ ही देश के जिस भी राज्य में भाजपा की सरकार हैं, वहां जनता को सुशासन और सुरक्षा के साथ ही सम्मान देने का काम किया गया है। यूपी में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया गया और हाल ही में महाकुंभ का ऐतिहासिक आयोजन करवाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य की कानून और व्यवस्था को साबित करने का काम किया है। कई ऐसे कानून यहां पर लाये गये, जो धर्म की रक्षा के लिए आवश्यक थे। हमारी सरकार और पार्टी ने सभी का साथ और सभी का विश्वास जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संगठन के स्तर पर पार्टी काफी मजबूत है और जनता का विश्वास लगातार ही पार्टी के साथ बना हुआ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, संजय गर्ग, शरद शर्मा, पवन अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शहर से युवक, जानसठ में युवती की मिली लाश
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *