58 गांवों से दूर हुई टीबी की बीमारी, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। जनपद में टीबी जैसी बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए 58 ग्राम पंचायतों ने जीत दर्ज की है। इन गांवों ने टीबी को अपनी सीमा से बाहर कर दिया है। गांवों को स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे के बाद टीबी मुक्त घोषित किया। इस उपलब्धि को हासिल करने पर जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त हुए इन सभी 58 ग्रामों के प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट करते हुए सम्मानित किया और पूरे जिले को ही टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए इसमें सभी से सहयोग करने की अपील भी की ताकि टीबी मुक्त यूपी के साथ ही पूरे भारत से इस बीमारी को समाप्त करने में हमारा जनपद भी सहयोग बने।

इसे भी पढ़ें:  मुनीम कालोनी जैन मंदिर में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीवी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जनपद की कुल 487 ग्राम पंचायतें में से 58 ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त पंचायत घोषित किया गया, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने इन सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को अपनी ग्राम पंचायत टीबी मुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को माननीय भारत के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का विजन हैं, को प्रदेश के साथ-साथ भारत टीबी मुक्त भारत बने। इस उद्देश्य हम सभी को मिलकर काम करना है जिससे हमारे प्रदेश के साथ अपना जनपद टीवी मुक्त रहे । उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से कहा की और बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में कोई भी व्यक्ति टीवी रोग का शिकार ना हो सके, इस पर हमें सतर्क रहते हुए कार्य करें और अपनी ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त बनाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बिना भेदभाव हो रहा शहर का चहुंमुखी विकासः विकल्प जैन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *