नमाज के दौरान युवक ने इमाम से की अभद्रता, लोग भड़के , हंगामा

उथम सिंह नगर। नमाज के दौरान एक युवक ने मस्जिद के इमाम से गालीगलौज और अभद्रता कर दी। इससे क्षेत्रवासियों का गुस्सा भड़क उठा। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रुद्रपुर के भूतबंगला इलाके में नमाज के दौरान एक युवक ने मस्जिद के इमाम से गालीगलौज और अभद्रता कर दी। इससे क्षेत्रवासियों का गुस्सा भड़क उठा। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बुधवार शाम नमाज के दौरान जब सभी नमाजी इबादत में लीन थे। तभी क्षेत्र का एक युवक मस्जिद में पहुंचा और इमाम से गाली-गलौज करने लगा। वह रोजा इफ्तार के कार्यक्रम में राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध कर रहा था। कहा कि मस्जिद में धार्मिक आयोजनों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उसने इमाम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग नमाज के बाद कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में लोगों को देखकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और उन्हें कोतवाली के अंदर जाने से रोक दिया। नाराज लोगों का कहना था कि जब तक आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे कोतवाली के गेट पर ही डटे रहेंगे। विरोध प्रदर्शन के बीच ही कोतवाली के बाहर रोजा रखने वाले युवाओं ने इफ्तारी भी की। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे। इस घटना को लेकर शहर के अन्य धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी चिंता जाहिर की है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे संयम बनाए रखें और कानून-व्यवस्था को हाथ में न लें। वहीं, पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है। रुद्रपुर में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन प्रशासन का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। एक पक्ष ने इमाम से बदसलूकी की शिकायत की थी और दूसरा पक्ष भी शिकायती पत्र लेकर आया है। दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  घर में AC फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत… बेटे की हालत गंभीरजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »