पिता ने किया अपने चार बच्चों का कत्ल… घर में फैला था खून ही खून

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर से रूह कंपाने वाली वारदात सामने आई है। रोजा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने चार बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने चार बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मरने वाले बच्चों में 13, नौ और सात साल की लड़की, जबकि पांच साल का लड़का है। सनसनीखेज वारदात की सूचना जैसे ही लोगों को मिली, तो मौके पर की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थाल के पास भारी संख्या में भीड़ लग गई। पुलिस में शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने पूछताछ भी शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने की वजह भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर में युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेत दिया। इसके बाद फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया ;36द्ध अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति ;13द्ध, कीर्ति ;9द्ध, प्रगति ;सातद्ध और बेटे )षभ ;पांचद्ध के साथ रहता था।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू गांव-गांव करेगी राष्ट्रहित चिंतन बैठकः राकेश टिकैत

कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गई थी। राजीव की पत्नी कांति उर्फ कौशल्या का मायका गांव करतौली, थाना फतेहगंज पूर्वी में है। घर में राजीव और चारों बच्चे थे। राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। अंदर खून ही खून फैला था। चारपाई भी खून से सनी था। चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से काटे गए थे। अंदर राजीव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। वे चिल्लाते हुए बाहर आए तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है। साथ ही गृह कलेक्श की भी जानकारी मिल रही है। पिता पृथ्वीराज ने बताया कि राजीव का एक साल पहले एक्सीडेंट हो गया था। तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। कभी-कभी दिमाग पर गर्मी चढ़ जाती थी, तो उल्टी-सीधी हरकत करने लगता था। एसपी राजीव द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक दबाव में होने की बात सामने आ रही है। पिता पृथ्वीराज ने बताया कि एक वर्ष पूर्व राजीव और उसकी पत्नी कौशल्या उर्फ कांति बाइक से गांव आ रहे थे। भावलखेड़ा सीएचसी के पास टन्न्ाली से बाइक टकरा गई थी। सिर में चोट लगने के बाद से राजीव अजीब हरकतें करने लगा था। वह अपने आप से ही बातें करता रहता था। बगैर किसी वजह से झगड़ा करने लगता था।

इसे भी पढ़ें:  14 SAAL BAD-भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की गिरफ्तारी के आदेश

Also Read This

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  हर घर तिरंगा अभियान को लेकर व्यापार संगठन ने की

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जीरो बैलेंस पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। अब जीरो बैलेंस होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 2 किलोवाट तक के भार वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक की सीमा तक बाधित न किया जाए। यह फैसला लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतें, बैलेंस खत्म होने के बाद होने वाली परेशानी और मीटर बदलने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

Read More »
गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर।

गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद (गाजियाबाद एनकाउंटर): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य अपराध के एक आरोपी को मार गिराया है। अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर (गाजियाबाद एनकाउंटर) में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही वह फरार था और यूपी पुलिस (UP Police) ने उस पर

Read More »