इंतजार खात्म-रविवार को सामने आएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष को लेकर महीनों से चल रही खींचतान और इंतजार का दौर अब खत्म हो रहा है। रविवार को दोपहर बाद मुजफ्फरनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जायेगा। इसके लिए भाजपा की ओर से रविवार को कार्यालय पर मीटिंग बुलाई गई है। इसी मीटिंग में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे। यह घोषणा पहली बार नई व्यवस्था के तहत व्हाटसएप से की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  आनंद गुप्ता और प्रियांशु जैन ने थामा कृष्णगोपाल मित्तल का हाथ

बता दें कि इस बार भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को काफी समय से टाला जा रहा है। यूपी में भाजपा के जिलाध्यक्षों के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चयन लटकने के कारण कार्यकर्ताओं में भी मायूसी का दौर बनने लगा था। जातिगत समीकरण साधने के लिए लखनऊ और दिल्ली के बीच पार्टी के नेताओं को लगातार भाग-दौड़ करनी पड़ी और कई बार सूची को बदला गया है। ऐसे में अब आखिरकार वो लम्बा इंतजार खत्म होने जा रहा है। रविवार 16 मार्च को यूपी में भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए प्रत्येक जिले में पार्टी ने खास नेताओं की जिम्मेदारी लगाई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार 16 मार्च को भाजपा कार्यालय गांधीनगर में नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करने के लिए मीटिंग बुलाई गई है। इमसें 12 बजे से चुनाव पर्यवेक्षक और जिला चुनाव अधिकारी पूरण लाल लोधी, जिला प्रभारी पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी की उपस्थिति में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करेंगे। बताया गया कि जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान दो बजे के बाद किया जायेगा। इससे पहले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग का दौर चलेगा। 

इसे भी पढ़ें:  सात दशक बाद पूरी हुई सिकंदरपुर के ग्रामीणों की मुराद

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »