बाइक सवार बदमाशों ने युवती से की लूटपाट, वीडियो हुआ वायरल

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र में झपटमार गिरोह ने एक युवती को निशाना बनाकर लूटपाट की। घटना रामपुरी स्थित भारत नर्सिंग होम वाली गली में हुई, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती से पर्स छीनने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता एक दुकान पर काम करती है और वारदात के समय वह घर लौट रही थी तभी बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक आए और झपट्टा मारकर उसका पर्स छीनने लगे। युवती ने पर्स नहीं छोड़ा, तो बदमाश उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। इस दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह बदमाशों ने युवती से पर्स छीना और उसे घसीटते हुए भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। शहर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा का कहना है कि मामले में शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  सपा प्रत्याशी सुम्बुल को सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया जा रहा हैः जिया चौधरी

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  गलत चाल-चलन पर बेटी ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमाराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ

Read More »