सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव जारी है। सोमवार को मुस्लिम समुदाय के युवक सड़क पर उतर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर नारेबाजी कर रहे युवकों को खदेड़ा। सहारनपुर जनपद के बेहट में पिछले कुछ दिनों से रमजान और इस्लाम धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव जारी है। सोमवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने बस स्टैंड पर एकत्र होकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। दरअसल, चार दिन पहले इस्माइलपुर पठानपुरा के रहने वाले एक युवक की फेसबुक आईडी से पोस्ट डाली गई थी, जो रमजान और इस्लाम धर्म को लेकर की गई थी। उसी दिन युवक कोतवाली में पहुंच गया था और पुलिस को बताया कि किसी ने उसकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है। युवक ने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी से लगातार आत्तिजनक पोस्ट डलती रही। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। उनकी मांग है कि युवक को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस कर दर्ज जांच शुरू कर दी थी, लेकिन सोमवार को मुस्लिम समुदाय के युवा भारी संख्या में बस स्टैंड पर पहुंचे। पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। माहौल को भांपते हुए पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। कुछ युवाओं को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि भीड़ में कुछ बाहरी युवा शामिल हैं। स्थिति को नियंत्रित करते हुए गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा
लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है





