ई रिक्शाओं पर पाबंदी के बजाये अवैध संचालन रोका जायेः कृष्ण गोपाल

मुजफ्फरनगर। शहर में ई रिक्शाओं के संचालन के लिए नावल्टी चौक से शिव चौक तक पाबंदी लगाये जाने से हो रही परेशानी को देखते हुए संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति ने इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हुए शुक्रवार को एसपी यातायात से मिलकर उनके सामने कुछ प्रमुख मांग रखी।

संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा एक ज्ञापन एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे को नगर में ई-रिक्शाओं के सुलभ यातायात करने के संबंध में सौंपा गया। इसमें व्यापारियों ने प्रमुख रूप से अवैध ई-रिक्शा व नाबालिगों द्वारा चलाई जा रही ई रिक्शा पर रोक लगाने, प्रत्येक रूट पर कलर के अनुसार ई-रिक्शाओं का संचालन कराने, नावल्टी चौक से आगे, झांसी रानी चौक से आगे, मीनाक्षी चौक से आगे सवारी से भरी ई रिक्शाओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को वापस लेने और अवैध ई रिक्शा रोकने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाने की मांग की गइ है। इसके साथ ही व्यापारियों ने कहा कि शहरी क्षेत्र में लोहे के डिवाइडर जो टूटे हुए हैं ठीक कराए जाएं व उन पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं जिससे कोई दुर्घटना का शिकार न हो सके। एसपी यातायात ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि शहर के हित में जल्द ही गहन विचार के बाद निर्णय लिया जायेगा। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयोजक राकेश त्यागी, सुनील तायल, विशाल जैन, रमन शर्मा, शलभ गुप्ता, विक्की चावला, सचिन शर्मा, सुखबीर सिंह, रवि शर्मा, राजकुमार कालरा, तरुण मित्तल, हरिओम शर्मा, विजय प्रताप सिंह, मुकेश गुप्ता, विक्की अरोड़ा, भूपेंद्र गोयल सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजद

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इसे भी पढ़ें:  तीन महीने से मल्हूपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »