रालोद के सांसद और विधायकों के साथ सीएम योगी से मिले मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रालोद के सांसद और सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद और रालोद के सभी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्रों के विकास के लिए राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और कार्यों को समय से पूर्ण कराने और क्षेत्र की कुछ प्रमुख समस्याओं को रखते हुए उनके निदान की मांग भी सीएम योगी से की।

बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश का विधानसभा सत्र आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में सभी विधायक लखनऊ में ही मौजूद है। यूपी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री और पुरकाजी सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार ने रालोद के सभी विधायकों और सांसद व रालोद के राष्ट्रीय महासचिव चंदन सिंह चौहान के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इनमें रालोद के विधान परिषद सदस्य भी शामिल रहे। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सीएम से यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

इसे भी पढ़ें:  VIJAY KA SATYAGRAH-दुनिया के सबसे लंबे धरने के 28 साल पूरे

इस दौरान विधायकों ने अपने क्षेत्रों की कुछ समस्याओं के निदान की मांग के साथ ही वहां पर राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को समय से पूर्ण कराये जाने का भी आग्रह किया है। इस मुलाकात के दौरान मंत्री अनिल कुमार के साथ बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, बिजनौर सांसद एवं रालोद राष्ट्रीय महासचिव चन्दन चौहान, जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल सिंह बालियान, खतौली विधायक मदन भैया, जनपद बागपत के छपरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय कुमार, जनपद शामली के सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रसन्न चौधरी, जनपद मेरठ के सिवालखास विधान सभा से विधायक गुलाम मोहम्मद, जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधान सभा क्षेत्र की विधायक मिथिलेश पाल, जनपद हाथरस के सादाबाद विधान सभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी के साथ ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य योगेश चौधरी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव की मुस्लिम बस्ती में

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी थाना घेर किसानों ने बजाया आंदोलन का रणसिंघाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द जैन समाज ने मुम्बई में 30 वर्ष पुराना जैन मंदिर असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने और जैन श्रद्धालुओं पर पुलिस व बीएमसी अधिकारियों द्वारा अमानवीय व्यवहार करने पर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को सौपाइसी दौरान एक युवक ने सफाई

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »