शादी में खाना खाने से 20 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 20 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। खाने के कुछ समय बाद ही मेहमानों को उल्टी की समस्या होने लगी, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए सभी प्रभावित लोगों को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में नया मीरापुर के साथ-साथ मारूखेड़ी और रामपुरी गांव के लोग भी शामिल थे। नया मीरापुर गांव में शुक्रवार को पवन कुमार की बेटी आंचल की शादी थी। इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. सुशांत के अनुसार, अस्पताल में भर्ती मरीजों में सरविंद, अंकित, सुदेशना, शिवानी, सतेंद्र, मनीष सहित कई लोग शामिल हैं। सभी मरीजों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। डॉक्टरों का मानना है कि भोजन में किसी तरह की गड़बड़ी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

इसे भी पढ़ें:  मुकदमे में समझौता करने के बहाने बुलाई पत्नी को बंधक बनाकर पीटा

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र मलिक होंगे मुज़फ्फरनगर से सपा के प्रत्याशीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर

Read More »