बसेडा में बोरे में बंद मिला लापता मासूम सैफ का शव

मुजफ्फरनगर। गांव में घर के पास से ही अचानक गायब हुए लापता मासूम बालक सैफ की तलाश में जुटी पुलिस को उसका शव बोरे में बंद मिला। शव मिलने के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी दहशत बनी नजर आई। हर व्यक्ति मासूम की हत्या करने वाले कोसता नजर आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों से पूछताछ के आधार पर उसके हत्यारे की तलाश में भाग-दौड़ शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी से बिगड़ी बात तो फांसी पर झूल गया सिपाही

बताया गया कि छपार थाना क्षेत्र के बसेडा गांव से बुधवार को 6 वर्षीय बालक सैफ पुत्र दिलशाद लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, नहीं मिलने पर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया था। पुलिस भी बालक की तलाश कर रही थी। ठसी बीच गुरूवार को सैफ का शव गांव में ही बोरे में बंद मिला। इसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। बालक की हत्या क्यों और किसने की, इसके लिए पुलिस ने अभी कुछ नहीं बताया है। 

इसे भी पढ़ें:  नया कदम-शहरी बाजारों में छुट्टी के दिन साफ होंगे नाले
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *