कोहरे के आगोश में समाया पूरा शहर, गांव-देहात भी ठिठुरा

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर से नई करवट ली। लोग सुबह उठे तो घने कोहरे और शीतलहर से गहराई ठंड ने उनका स्वागत किया। पूरा शहर ही कोहरे के आगोश में समाया नजर आया तो सर्दी के कारण गांव और देहात भी ठिठुरता नजर आया। विजिबिलटी कम होने के कारण यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित होने से जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता रहा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर जारी है। यहां मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। हाईवे पर वाहन दिन में भी रेंगते नजर आए। जनवरी का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया लेकिन ठंड के तेवर अभी ढीले नहीं हुए। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह से ही घने कोहरे के बीच शहर वासियों को अपने आगोश में ले लिया। सुबह 10 बजे तक भी कोर नहीं जाता जिस कारण से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वहां रहते हुए नजर आए। लाइट जलाकर वाहनों को निकलना पड़ा। पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार ठंड बढ़ रही है तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा एमएलसी मोहित ने विधानसभा में शिवसेना की आवाज उठाईः ललित मोहन

सुबह और रात के समय कोहरा इतना ज्यादा है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरा लगातार बढ़ता ही जा रहा था जिस कारण से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। कोहरे और ठंड के बीच जिंदगी ठिठुर सी गई है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा। रात में पाला भी पड़ रहा है। लगातार ठंड अभी बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  रविवार को थाना सिविल लाइन का घेराव करेंगे किसान

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ मेले की एडवाईजरी जारीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »