एनएसए की लापरवाही से कबाड़ हुए पालिका के 10 लाख

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में लापरवाही किस हद तक है यह चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के टाउनहाल परिसर में बने स्वास्थ्य विभाग के स्टोर के औचक निरीक्षण के दौरान साबित हो गई। पालिका ने 10 लाख से ज्यादा की धनराशि खर्च करते हुए जिस कम्पोस्ट मशीन को खरीदकर वेजिटेबिल वेस्ट से खाद बनाने की योजना को शुरू करने की कवायद की थी, उसी योजना को कबाड़ कर दिया गया। चेयरपर्सन के निरीक्षण में कबाड़ में पड़ी मिली कम्पोस्ट मशीन की खरीद और इसके स्टोर तक पहुंचने के मामले में अधिशासी अधिकारी ने जांच बैठा दी है। इसके लिए उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। वहीं निर्माण विभाग को मशीन को स्थापित कराते हुए उसको संचालन कराये जाने के निर्देश भी दिए गये हैं। बता दें कि गुरूवार को अचानक ही टाउनहाल परिसर पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के साथ निरीक्षण किया था। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के गैराज में निरीक्षण के दौरान उनको एक कम्पोस्ट मशीन कबाड़ में पड़ी हुई मिली थी। यहां पर उन्होंने इस मशीन को स्थापित नहीं कराये जाने और कबाड़ करने को लेकर कड़ी नाराजगी की थी। इस मामले में अधिशासी अधिकारी डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने मशीन की खरीद से लेकर इसके कबाड़ तक पहुंचने के मामले में जांच बैठा दी है। इसके साथ ही इसको स्थापित करते हुए संचालन कराने के निर्देश दिए गये हैं। इस मशीन को शहर से निकलने वाले किचन वेस्ट ;सब्जी, फल, मांस, फूल, पत्तियां आदिद्ध को कम्पोस्ट में बदलने की योजना के तहत खरीदा गया था। इसमें 15वें वित्त के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दो मशीनों की खरीद का प्रस्ताव किया गया था। इस प्रस्ताव को 27 फरवरी 2023 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई 15वें वित्त आयोग समिति की बैठक में भी रखा गया। बताया गया कि तत्कालीन जिलाधिकारी ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति लगाई थी। इसमें डीएम ने इस शर्त के साथ एक 500 किलोग्राम क्षमता की कम्पोस्ट मशीन ही खरीदने की अनुमति प्रदान की थी, कि यदि यह मशीन लगाकर सही कार्य किया जाता है तो ही दूसरी मशीन की खरीद की जायेगी। डीएम की अनुमति मिलने के बाद पालिका के स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए बोर्ड में प्रस्ताव पारित कराकर मशीन की खरीद कर ली थी। एक मशीन के लिए स्टीमेट 14 लाख का बनाया गया था। इसमें 10.12 लाख रुपये की न्यूनतम निविदा को स्वीकार करते हुए मशीन खरीदी गई और 6 नवम्बर 2023 को मशीन की आपूर्ति पालिका ने प्राप्त कर ली थी। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार और प्रभारी जेई जलकल कधर्मवीर सिंह ने मशीन को हैंड ओवर किया। इसके बाद से ही यह मशीन स्वास्थ्य विभाग के गैराज में पड़ी हुई कबाड़ हो रही है। इसको स्थापित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन के निरीक्षण में कबाड़ में मिली लाखों रुपये कीमत की कम्पोस्ट मशीन के प्रकरण में पत्रावली तलब की गयी है। इसकी खरीद उनके कार्यकाल से पूर्व 15वें वित्त में नवम्बर 2023 में की गई है, लेकिन इसके बाद इसके अधिष्ठापन के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार या विभागीय स्तर पर कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई और मशीन की आपूर्ति लेने के बाद इसको स्वास्थ्य विभाग के गैराज में पहुंचा दिया गया था, जो गम्भीर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी की पूरी जवाबदेही थी। हमने इस सम्बंध में उनको नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है कि मशीन की आपूर्ति प्राप्त करने के बाद करीब 14 माह से इसको स्थापित क्यों नहीं कराया गया और यह कबाड़ में क्यों डाल दी गई। इसके साथ ही इस मशीन को अधिष्ठापित कराये जाने के लिए एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह को भी निर्देशित किया गया है वो व्ययानुमान बनाकर रूड़की रोड स्थित एमआरएफ सेंटर पर इसको लगवाने की कार्यवाही करें, ताकि वहीं पर किचन वेस्ट से कम्पोस्ट बनाने का काम किया जा सके। इसके साथ ही इसके बेहतर संचालन के लिए एसबीएम प्रबंधक से भी सुझाव मांगे गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नेशनल कान्फ्रेंस पिड-एंडोकान 2024 का आयोजन

संसाधनों की खरीद में रूचि, प्रयोग में लापरवाही पुरानी पहचान

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं। पालिका में संसाधनों की खरीद को लेकर जितनी गम्भीरता से अधिकारी रूचि दिखाते हैं, उनके उपयोग के लिए उनकी उतनी ही गहरी लापरवाही उजागर होती रही है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निरीक्षण किया तो 10 लाख की कबाड़ होती मशीन का प्रकरण भी सामने आ गया, नहीं तो कई मशीनें और संसाधन इसी प्रकार बिना उपयोग गल जाते रहे हैं। पिछले दिनों चेयरपर्सन ने कम्पनी बाग का निरीक्षण किया तो वहां पर बड़ी संख्या में हाथ रेहड़ा खड़े पाये गये थे, जिनको तत्काल ही वितरण करने के निर्देश दिये गये थे। इनमें भी अभी तक शत प्रतिशत वितरण नहीं हो पाया है। इसको लेकर ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उनसे वितरण रिपोर्ट भी मांगी गई है। उनका कहना है कि सभी सफाई नायकों को आवश्यकता के अनुसार हाथ रेहडा कर्मचारियों को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, ताकि शहर की छोटी गलियों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके। 

इसे भी पढ़ें:  21 अगस्त से अग्निवीर भर्ती शरू, 13 जनपदों के 17,000 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Also Read This

कानपुर: 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद दी सूचना

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक परिवार के भीतर हुई वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस के मुताबिक, किदवई नगर के K-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 के एक फ्लैट में 11 साल की जुड़वा बच्चियां मृत मिलीं। मामले में बच्चियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह करीब 4:30 बजे यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उस समय फ्लैट के दूसरे कमरे में पत्नी और बेटा सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाया, तब परिवार को पूरी घटना

Read More »

खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत, हाथ के टैटू से हुई पहचान

खतौली। अलकनंदा नहर पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक नहर में मिला। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और खतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:  मुकुंदपुर में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में कोहरामहाथ पर बने ‘टिंकल बेबी’ टैटू से हुई पहचान पुलिस के मुताबिक

Read More »
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडे वाले जहाज पर फायरिंग के बाद बढ़ा तनाव

होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, ईरान से भारत की कड़ी आपत्ति

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हालात अचानक बिगड़ गए। ओमान के उत्तर-पूर्व में एक टैंकर पर ईरान से जुड़ी गनबोट्स की फायरिंग की खबर सामने आई है। इसके बाद भारतीय झंडे वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली की चिंता बढ़ गई है। (होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग ) ब्रिटेन की समुद्री निगरानी एजेंसी ने कहा कि ओमान से लगभग 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक टैंकर के कप्तान ने रिपोर्ट दी कि दो गनबोट्स ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के फायरिंग की। एजेंसी के मुताबिक जहाज और चालक दल सुरक्षित बताए गए, लेकिन घटना

Read More »

खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

खतौली नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब यूनिवर्सल फिटनेस जिम के संचालक विशाल चौधरी पर उनके ही घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल चौधरी अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों ने अचानक घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में विशाल चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति

Read More »

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »